मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय आर्थिक‍ सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2021 के अंतिम परिणाम

     संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 16 से 18 जुलाई, 2021 तक आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा  भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2021 के लिखित भाग और तत्पश्चात 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 2021 में व्यक्तित्व परीक्षण हेतु लिए गए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर निम्‍नलिखित सूचियां योग्‍यताक्रम में उन उम्‍मीदवारों हैं, जिनकी अनुशंसा भारतीय आर्थिक सेवा तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा में पदों पर नियुक्ति के लिए की गई है।
     जिन उम्‍मीदवारों का परिणाम अनंतिम रखा गया है उन्‍हें नियुक्ति प्रस्‍ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्‍मीदवारों से मंगाए गए मूल दस्‍तावेजों की जांच नहीं कर लेता और इन उम्‍मीदवारों की अनंतिम स्थिति को स्‍पष्‍ट नहीं कर देता। ऐेसे उम्‍मीदवारों की अनंतिम स्थिति अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन माह की अवधि के लिए मान्‍य होगी। ऐसे अनंतिम उम्‍मीदवार अपने मूल दस्‍तावेज आयोग में जमा करेंगे। यदि कोई उम्‍मीदवार आयोग द्वारा अपेक्षित दस्‍तोवज निर्धारित अवधि में जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्‍मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे किसी पत्र आदि पर विचार नहीं किया जाएगा।
     संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवनके निकट ‘सुविधा काउन्टर’ स्‍थित है। उम्‍मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271 तथा 23381125पर प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच किसी भी कार्यदिवस में प्राप्‍त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइटअर्थात www.upsc.gov.inपर भी उपलब्ध होगा। उम्‍मीदवारों के अंक, परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पन्‍द्रह दिनों के भीतर पर उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे। 
 
आईईएस परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें  
आईएसएस परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ