मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आजादी का अमृत महोत्सव : 75 लाख पोस्टकार्ड वाला अभियान

IMG_256

भारतीय डाक द्वारा 01 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर 2021 तक '75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान' का  किया जा रहा है आयोजन

सभी स्कूलों (सीबीएसई और राज्य शिक्षा बोर्ड) के कक्षा 4 से लेकर 12वीं के छात्र प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे

17 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली अंतिम स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विचार रखने वाले 75 पोस्ट कार्डों का 
 किया जाएगा चयन

     देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस वार्षिकोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे हमारे देश के युवाओं और बुजुर्गों को भारत के लोगोंसंस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल सके। आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएमभारत के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि भी है।
    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभागशिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ डाक विभाग (डीओपीद्वारा दिनांक 01 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर 2021 तक '75 लाख पोस्ट कार्ड अभियानका आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के साथ-साथ विभिन्न राज्य शिक्षा बोर्डों के कक्षा से कक्षा 12वीं के सभी छात्रों के लिए खुला हुआ हैजिसमें भारत में स्थापित सभी केंद्र शासित प्रदेश और विदेश भी शामिल हैं।
    इस पोस्ट कार्ड को 50 पैसे की मामूली कीमत पर खरीदा जा सकता है और स्कूली छात्रों के लिए पोस्ट कार्ड की व्यवस्था करने के लिए विद्यालयों द्वारा स्थानीय डाक अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। डाक विभाग (डीओपीप्रत्येक पोस्ट कार्ड पर अपने रबर-स्टैंप वाला पता लिख रहा है और नई दिल्ली-110011 के साउथ ब्लॉक में देश के प्रधानमंत्री को उसे भेज रहा है। प्रत्येक विद्यालयों द्वारा सर्वश्रेष्ठ विचार रखने वाले 10 पोस्ट कार्डों की सूची तैयार की जाएगी और इसे सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों द्वारा सीबीएसई पोर्टल पर तथा अन्य स्कूलों द्वारा माईगोव पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 17 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली अंतिम स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विचार रखने वाले 75 पोस्ट कार्डों का चयन सीबीएसई मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।
    इस अभियान के दौरान आज की तारीख में पूरे भारत वर्ष में डाकघरों द्वारा 50 लाख से ज्यादा पोस्ट कार्डों की बिक्री की जा चुकी है। इसके अलावा डाक विभाग के नोडल अधिकारियों ने 70,000 से ज्यादा स्कूलों से संपर्क किया गया है और 7,000 स्कूलों से 4.5 लाख से ज्यादा छात्र पहले ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पोस्ट कार्ड लिख चुके हैं।


IMG_256

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ