मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच रेल फाटक सबवे कार्य हेतु ब्लॉक : कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित होंगी

पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे मंडल के पुणे-दौंड खंड के हड़पसर -लोणी स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 198/9-199/0 तथा केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच रेल फाटक संख्या 13, रेलवे किमी 250/7 यहां पर सबवे कार्यों हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण गुरुवार 23 दिसंबर को कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।
1. बुधवार 22 दिसंबर को इंदौर से दौंड के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस गुरुवार दिनांक 23 दिसम्बर को पुणे में शॉर्ट टर्मिनेट की जायेगी और गुरुवार 23 दिसंबर को दौंड से इंदौर के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12943  दौंड-इंदौर एक्सप्रेस पुणे से अपने निर्धारित समय पर इंदौर के लिए रवाना की जायेगी अर्थात यह गाड़ी पुणे-दौंड-पुणे के बीच रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 16340 नागरकोइल -मुंबई एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11302 बेंगलुरु-मुंबई उद्यान एक्सप्रेस सेक्शन में दो घंटे रेगुलेट की जायेंगी।
3.गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन- वास्को एक्सप्रेस सेक्शन में लगभग एक घंटा रेगुलेट की जाएगी।
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ