मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल का माल परिवहन में नया रिकॉर्ड


पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल की वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज करने में संयुक्त रूप से लगातार प्रयासरत है, जिससे माल लदान  क्षेत्र अब अपनी रफ्तार पर है, और मंडल भी अपनी उपलब्धियों को रिकार्ड स्तर पर ले जाने में भूमिका निभा रहा है। मंडल द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल है। मालगाड़ियों का सुगम परिवहन कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरी वस्तुओं का पहुंचाना सुनिश्चित किया  जाता है।
इसी क्रम में 24 दिसंबर को विभिन्न वस्तुओं की 334 वेगनों का लदान कर परिवहन  किया गया है जो किसी एक दिन का लोडिंग परिवहन करने का अब तक का सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन है। 
इसी तरह माल परिवहन के जरिए मंडल ने इस वित्त वर्ष में किसी एक दिन में राजस्व प्राप्ति का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2करोड़ 53 लाख रुपये की आय प्राप्त की है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, श्री प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील मिश्रा एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट  के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे का शीघ्र परिवहन, किफायती दरें, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिज़नेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ