मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर महापरिनिर्वाण दिवस का किया गया आयोजन

पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं डिपो में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी से बाबासाहब के समता, स्वातंत्र्य तथा बंधुभाव के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंडल के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।  
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे तथा सूत्र-संचालन मुख्य कार्यालय अधीक्षक विजय थोरात ने किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ