मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-नांदेड-पुणे एक्सप्रेस संशोधित समय के साथ हड़पसर टर्मिनस से रवाना होगी

पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए द्वि साप्ताहिक पुणे-नांदेड-पुणे एक्सप्रेस को संशोधित समय के साथ हड़पसर-नांदेड -हड़पसर के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
द्वि-साप्ताहिक  गाड़ी सं. 12729 हड़पसर-नांदेड एक्सप्रेस 3 जनवरी से प्रति सोमवार, बुधवार को हड़पसर से 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे नांदेड पहुंचेगी तथा द्वि-साप्ताहिक गाड़ी संख्या 12730 नांदेड-हड़पसर एक्सप्रेस 2 जनवरी से प्रति मंगलवार, रविवार को  नांदेड  से 18.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.55 बजे  हड़पसर पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, परतुर, सेलु, परभणी तथा पूर्णा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में  एक एसी फर्स्ट, दो एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 6 स्लीपर तथा 4 द्वितीय श्रेणी सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे।
यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है, जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।  उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ