पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
1. मिरज-कोल्हापुर रेलमार्ग पर रेलवे फाटक सं.19 जो हातकणंगले-रूकड़ी स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 30/2-3 पर स्थित है यहाँ पर मरम्मत कार्य किए जाने के कारण यह रेल फाटक गुरुवार 16 दिसंबर सुबह 07.00 बजे से बुधवार 22 दिसंबर रात 08.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। विकल्प के तौर पर नजदीक का रेल फाटक संख्या 20 सड़क यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा।
2. मिरज-कोल्हापुर रेलमार्ग पर हातकणंगले स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे फाटक सं.17, जो रेलवे किमी 25/7-8 पर स्थित है यहाँ पर मरम्मत कार्य किए जाने के कारण यह रेल फाटक रविवार 19 दिसंबर सुबह 07.00 बजे से शनिवार 25 दिसंबर रात 08.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात के लिये विकल्प के तौर पर नजदीक के रेल फाटक संख्या 15 तथा 20 उपलब्ध रहेंगे।
3. कामशेत-तलेगांव स्टेशन के बीच स्थित रेलवे फाटक सं. 47 जाम्भुल गेट, जो रेलवे किमी 151/4-5 पर स्थित है, गुरुवार दिनांक 16 दिसंबर सुबह 09.00 बजे से शुक्रवार 17 दिसंबर शाम 5.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में सड़क यातायात हेतु विकल्प के तौर पर रेल फाटक संख्या 45 (कान्हे गेट) जो रेलवे किमी 148/5-6 पर स्थित है उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ