केशवनगर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
केशवनगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, मारुति मंदिर के सामने पीने की पाइप लाइन से पीने का पानी कई दिनों से बह रहा है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को पीने का पानी अच्छी तरह से उपलब्ध नहीं हो रहा है। संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर बिल्कुल भी नहीं है, जिसके कारण पीने का पानी हजारों लीटर यूं ही बर्वाद हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि उक्त टूटी हुई पानी की पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक करे।
0 टिप्पणियाँ