मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वर्षांत समीक्षा : युवा कार्य विभाग

 

टीकाकरण अभियान के सफल कार्यान्वयन में युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया

1.27 करोड़ युवा स्वयंसेवकों के साथ 2.22 लाख क्रियाकलाप आयोजित किए गए

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत साइकिल रैलियों और पद यात्राओं के माध्यम से 1.59 लाख युवाओं द्वारा कुल 6.37 लाख किलोमीटर की दूरी तय की गई

राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के तहत पोषण जागरूकता अभियान में लगभग 8.3 लाख स्वयंसेवकों ने भाग लिया

महीने भर चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत कुल 56.62 लाख युवाओं की भागीदारी से लगभग 1.07 करोड़ किलोग्राम कचरा इकट्ठा किया गया

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर 4000 से अधिक वेबिनार आयोजित

युवा स्वयंसेवकों ने 3 दिनों तक चले गंगा उत्सव में दीपोत्सव, प्रदर्शनियों, रक्तदान, सांस्कृतिक गतिविधियों, मशाल यात्रा जैसी गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में सफलतापूर्वक भाग लिया

वर्ष 2021 के दौरान युवा कार्य विभाग की प्रमुख उपलब्धियों का विवरण इस प्रकार हैं :

वर्चुअल मोड (वेबिनारके माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम (ईबीएसबी)

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत सरकार का एक प्रमुख अभियान हैजिसका उद्देश्य हमारे राष्ट्र की विविधता में एकता का उत्सव मनानाएक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देनासमझ विकसित करना तथा राज्यों के बीच दीर्घकालिक जुड़ाव स्थापित करनासंस्कृतिपरंपराव्यंजनभाषा एवं विभिन्न परंपराओं को साझा करते हुए राज्यों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है।

जैसा कि वर्तमान कैलेंडर वर्ष को कोविड-19 महामारी द्वारा चिह्नित किया गया थानेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएसऔर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएसने कार्यक्रम की प्राथमिकता और महत्व को ध्यान में रखते हुएआसपास के राज्यों के बीच पीपीटी प्रारूप का उपयोग करके वर्चुअल मोड के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत का आयोजन किया। एनवाईकेएस ने 4,885 युवाओं की भागीदारी के साथ भाषा सीखने पर आसपास के राज्यों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर 07 वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। इसके बादपीपीटी को साझा किया गया और अधिकारियोंयुवा स्वयंसेवकोंपरिवारों के सदस्यों और अन्य लोगों के बीच राज्य स्तरजिला स्तर और ब्लॉक स्तर के वेबिनार के माध्यम से चर्चा की गई, जिनका विवरण इस प्रकार है:

स्तर

आयोजित वेबिनार की संख्या

भागीदारों की संख्या

राष्ट्रीय स्तर

7

4,885

राज्य स्तर

179

24,624

जिला स्तर

1,588

94,085

ब्लॉक स्तर

2,668

99,100

कुल

4,442

2,22,694

 

एनएसएस द्वारा आसपास के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 1,45,900 एनएसएस स्वयंसेवकों और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 45 और यूनिट स्तर पर 1,143 एक भारत श्रेष्ठ भारत वेबिनार भी आयोजित किए गए।

 

 

 राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव
    इसका उद्देश्य जिलाराज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श के माध्यम से युवाओं की आवाज सुननाउन्हें प्रोत्साहित करना और सार्वजनिक मुद्दों से युवाओं को जोड़नाआम आदमी के दृष्टिकोण को समझनाउनकी राय कायम करना और उसे स्पष्ट रूप से व्यक्त करते हुए विजन ऑफ न्यू इंडिया पर उनके विचारों को प्राप्त करना और दस्तावेज तैयार करना है।
150 जिला स्थानों पर वर्चुअल मोड के माध्यम से जिला युवा संसदों का आयोजन किया गया जिसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 698 जिलों (एनवाईके जिले और गैर-जिला एनवाईके दोनोंमें कुल 2,34,428 युवाओं ने भाग लिया।
    कुल 1,345 युवाओं की भागीदारी के साथ वर्चुअल मोड के माध्यम से राज्य युवा संसदों का आयोजन किया गया। प्रत्येक राज्य के 84 राज्य स्तरीय विजेताओं ने 11 और 12 जनवरी, 2021 को दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लिया।
राष्ट्रीय स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को मेधाविता प्रमाणपत्र के साथ क्रमशः लाख रुपये, 1.50 लाख रुपये और लाख रुपये से सम्मानित किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को भागीदारी का प्रमाणपत्र दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा पुरस्कार और मेधाविता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री ने 12 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के विजेताओं और फाइनल पैनलिस्टों की सराहना की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुएप्रधानमंत्री ने कहा था, "आज आपका संवाद और विचार-विमर्श बहुत महत्वपूर्ण है। जब मैं आपको बोलते हुए सुन रहा थामेरे मन में एक विचार आया और मैंने फैसला किया कि मैं आपकी प्रस्तुतियों को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करूंगान केवल आप तीन विजेताबल्कियदि रिकॉर्ड की गई सामग्री उपलब्ध हैतो मैं उन सभी के भाषणों को ट्वीट करूंगा जो इस फाइनल पैनल पर कल थे।” प्रधानमंत्री के संबोधन को एनवाईकेएस के 27,53,626 अधिकारियोंयुवाओं और अन्य लोगों ने लोकसभा टीवी और एनआईसी द्वारा वेबकास्ट पर एनवाईपीएफ 2021 के दो दिवसीय कार्यक्रमों को देखा।

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह
    एनवाईकेएस द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समन्वय से 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021 तक पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। महीने भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और आम तौर पर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना और सड़कों पर सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करना और सभी हितधारकों को सड़क सुरक्षा में योगदान करने का अवसर प्रदान करना था। एनवाईकेएस ने युवा स्वयंसेवकोंयुवा मंडलों के सदस्यों और अन्य हितधारकों के समर्थन से वॉकथॉनशपथग्रहण और महिलाओं की दोपहिया रैली जैसे कुल 16,619 क्रियाकलाप आयोजित किए, जिसमें 13.22 लाख विशेष और सामान्य युवाओं की भागीदारी हुई थी।

 

 

 आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन - 12 मार्च, 2021
आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए और जन-भागीदारी की भावना में इसे जन-उत्सव के रूप में मनाने के लिएएनवाईकेएस ने निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए :
• फ्रीडम मार्चप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रमअहमदाबाद से 'पदयात्रा' (फ्रीडम मार्चको झंडी दिखाकर रवाना किया और 'आजादी का अमृत महोत्सव' (इंडिया@75) के कर्टन रेजर गतिविधियों का शुभारंभ किया।
• पदयात्रा में लगभग 81 पदयात्री थेनेहरू युवा केंद्र संगठन के 15 युवा स्वयंसेवी स्थायी पदयात्रियों के रूप में शामिल थे। कर्टन रेजर कार्यक्रम में 100 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
• कुतुबमीनार से पदयात्रासाबरमती के फ्रीडम मार्च के क्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गयाजिसमें लगभग 500 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पद यात्रा को युवा कार्य मंत्रालय के सचिवयुवा कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।
• किला राय पिथौरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमपदयात्रा दिल्ली के किला राय पिथौरा में समाप्त हुई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
• 623 जिला नेहरू युवा केंद्र (नेयुकेमें गतिविधियों का संचालननेहरू युवा केंद्र संगठन (नेयुकेएसने अपने 623 जिला नेयुके में यह दिवस मनाया। आयोजित गतिविधियों में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पणराष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का गायनफोटो प्रदर्शनीविषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानयुवा संसदभाषणनिबंध लेखननारा लेखनविषय आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमयोग आदि शामिल हैं। इन विभिन्न गतिविधियों में 14.27 लाख युवाओं ने भाग लिया। साथ हीजिला नेयुके में साइकिल रैलियों और पदयात्राओं का भी आयोजन किया गया। साइकिल रैलियों और पदयात्राओं की 2,134 गतिविधियों के माध्यम से 1.59 लाख युवाओं द्वारा कुल 6.37 लाख किलोमीटर की दूरी तय की गई।

https://www.nyks.nic.in/photo-gallery/AazadiKaAmrut/1/DSC_2745.jpg https://www.nyks.nic.in/photo-gallery/AazadiKaAmrut/1/IMG_1371%20(2).JPG

कोविड टीकाकरण अभियान
    नेहरू युवा केंद्र संगठन ने कोविड टीकाकरण अभियान के सफल कार्यान्वयन में एनवाईकेएस को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश के आलोक में यह पहल की। एनवाईकेएस अपने जिले के नेयुके के माध्यम से देश भर में अपने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और युवा मंडलों के सदस्यों के सहयोग से कोविड टीकाकरण अभियान में योगदान दे रहा है।
    मुख्य गतिविधियां वैक्सीन के लाभ पर सही जानकारी के प्रसारवैक्सीन सुरक्षा के बारे में विश्वास पैदा करनेलोगों को देश भर में सार्वभौमिक वैक्सीन स्वीकार्यता पर उचित व्यवहार और पर्यावरण निर्माण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित थी।
    कार्यक्रम के हिस्से के रूप में1.27 करोड़ युवा स्वयंसेवकोंयूथ क्लब के सदस्यों और अन्य लोगों की भागीदारी के साथ 2.22 लाख गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 

 टीका उत्सव
    कोविड ​​​​संक्रमित मामलों की संख्या में तेज वृद्धि और इससे होने वाली मौतों को ध्यान में रखते हुएएनवाईकेएस ने 11 अप्रैल, 2021 (ज्योतिराव फुले जी का जन्मदिनसे 14 अप्रैल, 2021 (डॉ बी.आरअंबेडकर का जन्मदिन होने के नातेतक परीक्षण और टीकाकरण का एक व्यापक कार्यक्रम टीका उत्सव का आयोजन किया था।
    एनवाईकेएस ने सक्रिय परीक्षण के लिए जागरूकता प्रसार और सामुदायिक लामबंदी पर केंद्रित विभिन्न नामित गतिविधियां शुरू कीं और टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को प्रोत्साहित कियाटीकाकरण सुरक्षा के बारे में जनता का विश्वास पैदा किया और प्रतिकूल प्रभाव के बारे में आशंकाओं को दूर किया और सार्वभौमिक स्वीकार्यता के लिए पर्यावरण निर्माणलोगों को कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार को अपनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। एनवाईकेएस ने कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 47,638 गतिविधियों का आयोजन कियाजिसके माध्यम से कुल 10.29 लाख लोगों तक पहुंच कायम करके उन्हें कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

 

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान राष्ट्र के लिए एनवाईकेएस और एनएसएस की पहल और सेवाएँपूरे भारत में रोकथामप्रबंधन और राहत गतिविधियाँ
    युवा कार्य विभाग ने एनवाईकेएस और एनएसएस के माध्यम सेटीकाकरण अभियान और पंजीकरण पर जागरूकताकोविड-19 को रोकने और कम करने के लिए आईईसी गतिविधियों सहित क्या करें और क्या न करेंसोशल व्हाट्सएप ग्रुप बनानेआरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनेइस्तेमाल करने और संदर्भित करनेसोशल डिस्टेंसिंगहाथ धोनेघरों में मांस को तैयार करने के कार्य को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने और प्रेरित करने और युवा स्वयंसेवकों को व्यापक कवरेज के लिए आधार तैयार करने तथा देश भर में पहुंच के साथ-साथ आईजीओटी के साथ-साथ अन्य एजेंसियों के माध्यम से स्वयंसेवकों का पंजीकरण और प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया।

 

यूनिसेफ ने युवा योद्धाओं के अभियान का समर्थन किया
    यूनिसेफ के सहयोग से 5,679 वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के दौरानपंजीकरण की प्रक्रिया और युवा योद्धा के रूप में कार्य करने की शपथ लेनाकोविड-19 के आगे प्रसार को रोकने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार कार्यक्रम जैसे विषय (फेस मास्क पहननासामाजिक दूरी बनाए रखना, सेनीटाइज करना और नियमित अंतराल पर हाथ धोना), लोगों को कोविड-19 को मात देने के लिए प्रोत्साहित करना आदि शामिल थे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनवाईकेएस के 3,09,850 अधिकारियोंकोविड योद्धाओंयुवा मंडलों के सदस्योंगंगा दूतोंआपदा मोचन दल के सदस्यों और देश भर के अन्य हितधारकों को प्रशिक्षित किया गया। 2,88,827 युवाओं और अन्य लोगो ने युवा योद्धा के रूप में अपना पंजीकरण कराया। 2,52,604 युवाओं ने युवा योद्धा के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया।

अन्य प्रमुख उपलब्धियां

• राज्य और जिले के एनवाईकेएस नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण को कोविड योद्धा पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है।

• युवा कार्य विभाग के लिए आईजीओटी पोर्टल पर लगभग 82,381 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।

• लगभग सभी जिलों मेंएनवाईकेएस स्वयंसेवक घर पर फेस मास्क बनाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को फेस मास्क तैयार करने तथा वितरित करने एवं उनका इस्तेमाल करने और लोगों को जागरूक करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।

• देश भर में कोविड-19 से बचाव के लिए 1,91,265 परिवारों को उनके परिवारों के बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने के लिए संवेदनशील बनाया गया।

• 89,265 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों वाले परिवारों की सहायता के लिए संवेदनशील बनाया गया।

• विभिन्न सेवाओं को सुविधाजनक बनाने और स्थानों पर भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन तथा ग्राम पंचायतों द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन के 27,116 स्वयंसेवकों और अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावासार्वजनिक घोषणाएंजिला प्रशासन/पुलिस द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्षों में कार्य करने जैसी गतिविधियां भी की गई हैं।

• 1,27,078 एनएसएस स्वयंसेवकों ने अस्पतालोंबैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनेजरूरतमंदों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने और समाज के बुजुर्ग लोगों की मदद करने जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए जिला प्रशासन के साथ हाथ मिलाया। उन्होंने सुरक्षा युक्तियों सहित कोरोना वायरस के विभिन्न पहलुओं पर 1.47 करोड़ लोगों को जागरूक किया।

• देश भर में एनएसएस स्वयंसेवकों से प्रेरित होकर 52.90 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया। फेस मास्क के वितरण के लिए स्वयंसेवक भी 2.34 करोड़ लोगों तक पहुंचे।

• जहां तक ​​कोविड-19 जन आंदोलन का सरोकार हैएनएसएस इकाइयाँ देश में 2.64 करोड़ लोगों तक पहुँची हैं।

 

7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 21 जून, 2021

2021 की थीमयोग फॉर वेलनेस

कोविड-19 की संक्रामक प्रकृति के कारणएनवाईकेएस और एनएसएस ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित किया। एनवाईकेएस ने 623 जिला स्तरीय समारोहों के माध्यम से योग गतिविधियों का आयोजन कियाजिसमें 2.33 लाख गतिविधियों के माध्यम से 4.30 करोड़ लोगों ने भाग लिया। 2.23 लाख गांवों के 75.94 लाख परिवारों को लामबंद किया गया। एनवाईकेएस कश्मीर घाटीलेहअंडमान निकोबारउत्तर पूर्वी क्षेत्र और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित करने और उन्हें जोड़ने में सक्षम था। योग प्रदर्शन और योग विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएंवेबिनार और अन्य गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के 17,50,927 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

चीयर4इंडिया रन टोक्यो 2020:

एनवाईकेएस ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ एकजुटता को प्रेरित करनेउन्हें उत्साहित करने और उनके साथ एकजुटता जताने के लिए चीयर4इंडिया रन टोक्यो 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया।

उपरोक्त कार्यक्रम के हिस्से के रूप मेंएनवाईकेएस ने 20 राज्य स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें विशेषज्ञों द्वारा टॉकफ्लैग-ऑफबैनरों का प्रदर्शन और अन्य प्रचार सामग्री शामिल थी। इसके बाद देश भर के राज्यों की राजधानियों में 5-7 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी। एनवाईकेएस के अधिकारियोंस्वयंसेवकों और अन्य लोगों सहित कुल 11,190 लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लिया।

इसके अलावासक्षम वातावरण बनानेसंदेश प्रचारित करने और कार्यक्रम के बज़ निर्माण के लिएट्विटरफेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का व्यापक रूप से उपयोग किया गया था। हैशटैग # Cheer4India को ट्विटर और फेसबुक पर 1,58,286 इम्प्रेशन और 12,499 लाइक्स के साथ प्रचारित किया गया।

 

से 15 अगस्त, 2021 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन - इसका उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना और देश भर में कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाना और युवाओं को स्थानीय संसाधनों को जुटाकर सफाई और स्वच्छता अभियान चलाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। देश भर में एनवाईकेएस द्वारा आयोजित स्वच्छता शपथव्याख्यान और सेमिनारवाद-विवाद और भाषण प्रतियोगितास्वच्छता अभियानडोर टू डोर अभियानस्वच्छता अभियान और रैलियों जैसी विभिन्न गतिविधियों में 14.71 लाख युवाओं ने भाग लिया।

एनएसएस ने अपने शैक्षणिक संस्थानोंआस-पासगोद लिए गए गांवोंस्लम क्षेत्रोंपार्कोंअस्पतालों आदि के परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करके स्वच्छता पखवाड़ा भी मनायाजिसमें देशभर में 11,311 संस्थानों के कुल 9,36,656 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (13 अगस्त 2021 से अक्टूबर, 2021)

आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप मेंएनवाईकेएस ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन कियाजिसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेल जैसी फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना और लोगों को स्वस्थ और फिट जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम देश भर के 744 जिलों के 64,699 गांवों में आयोजित किए गए। प्रमुख गतिविधियों में शपथ ग्रहणराष्ट्रगान गायनफिट इंडिया फ्रीडम रन और राष्ट्रीय ध्वज धारकों की भागीदारी शामिल है। 57.25 लाख युवाओं व अन्य लोगों की भागीदारी से 77,582 दौड़ आयोजित किए गए और इसके माध्यम से 4.24 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की गई।

एनएसएस ने 13 अगस्त से अक्टूबर, 2021 तक राष्ट्रीय स्तर की फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। इस आयोजन में देश भर के 29,304 संस्थानों के एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कुल 32,47,430 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

स्वच्छ भारत कार्यक्रम (1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021)

आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप मेंयुवा कार्य विभाग के मार्गदर्शन में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के एनवाईकेएस ने अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक "स्वच्छ भारतकार्यक्रम की गतिविधियों को अंजाम दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता पैदा करनालोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना हैजो वृहद भागीदारी के मामले में अद्वितीय है।

केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज से राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक स्मारकों और विरासत स्थलोंसामुदायिक केंद्रोंयूथ क्लब महिला मंडल भवनोंस्कूल भवनोंपंचायत भवनों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण अभियान के साथ-साथ 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक पूरे देश में मुख्य रूप से एकल उपयोग प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए गतिविधियों का आयोजन करनास्वैच्छिक कार्य शिविरों के माध्यम से भवन आदि के साथ-साथ पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई और रखरखाव करना था। जनभागीदारी से जन आंदोलन की पहुंच के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 3.31 लाख गांवों में आयोजित किया गया थाजहां लाख कचरा संग्रह और स्वच्छता अभियान की गतिविधियों का आयोजन किया गया था। एनवाईकेएस द्वारा 1.07 करोड़ किलोग्राम से अधिक कचरा एकत्र किया गया। युवा क्लब के सदस्योंस्वयंसेवकों और समाज के अन्य वर्गों में से 1.05 करोड़ किलोग्राम कचरे का उचित तरीके से निपटान किया गया। 56.62 लाख युवाओं की कुल भागीदारी के साथ 50 हजार स्मारकों की सफाई और साइटों का विकास25 हजार पारंपरिक जल स्रोत का जीर्णोद्धार तथा रखरखाव एवं 83 हजार से अधिक स्कूलोंप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसीऔर सामुदायिक स्थानों की सफाई और सौंदर्यीकरण किया गया। इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में एनएसएस के कुल 21,98,012 स्वयंसेवकों ने 14,10,750 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया।

 

जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन के सहयोग से बारिश होने के स्थान पर बारिश के समय वर्षा जल संचयन की कैच द रेन प्रोजेक्ट

परियोजना का उद्देश्य युवा नेताओं और स्वयंसेवकोंपरिवारों और ग्राम समुदायों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की आवश्यकता के बारे में जागरूक और शिक्षित करना है और लोगों को इसे अपनाने हेतु शिक्षित करने के लिए युवाओं को प्रमुख भूमिका निभाने में सशक्त बनाना है। परियोजना की प्रमुख गतिविधियों में एनवाईकेएस के अधिकारियों को संवेदनशील बनानाराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्चिंगजिला स्तर पर लॉन्चिंगजल संरक्षण पर शपथयुवा नेताओं और स्वयंसेवकों का अनुकूलन तथा प्रेरणाजल संरक्षणजागरूकता एवं शिक्षा के लिए भागीदारी और समर्थन के लिए जोर देना और पर्यावरण भवनसामुदायिक लामबंदी और प्रेरणाजल वार्ता एवं संवादज्ञान प्रतियोगिता एवं स्वैच्छिक आधार पर सामुदायिक कार्य शिविर आयोजित करना शामिल है।

i. कैच द रेन प्रोजेक्ट का पहला चरण (जनवरी से मार्च, 2021)

  कैच द रेन प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत 16.31 लाख निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएसद्वारा कुल 2.27 करोड़ नागरिक पहुंचे शामिल हुए।

एनवाईकेएस ने 14 अप्रैल, 2021 को डॉ बीआरअंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर कैच द रेन प्रोजेक्ट के तहत जल संरक्षण पर श्रमदान सामुदायिक कार्य शिविर का आयोजन कियाजिसमें 1589 गतिविधियों से 1,88,813 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 

ii. कैच द रेन प्रोजेक्ट का दूसरा चरण (अक्टूबर, 2021 से जनवरी, 2022)

कैच द रेन प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत 2.97 लाख निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएसद्वारा कुल 32.46 लाख नागरिक पहुंचे शामिल हुए।

 

 

26 नवंबर, 2021 को संविधान दिवस का उत्सव

इसका उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को मौलिक कर्तव्यों को जाननेजिम्मेदार और प्रगतिशील नागरिकों के गुणों को आत्मसात करने और भारत के संविधान के महत्वसमानता और सकारात्मक कार्यों के बारे में डॉबी.आरअम्बेडकर के संदेशों और ये कैसे हमारे देश के विकास तथा प्रगति के लिए सहायक हैंइसे प्रचारित करने में सक्षम बनाना है।

एनवाईकेएस ने 26 नवंबर 2021 को संविधान दिवस मनायाजिसमें कुल 8.85 लाख एनवाईकेएस अधिकारियोंयुवा स्वयंसेवकों और अन्य संबद्ध हितधारकों ने राष्ट्रपति के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लिया जैसे कि संविधान पर प्रश्नोत्तरीप्रशासन करना मौलिक कर्तव्यों की शपथजागरूकता वार्तामौलिक कर्तव्यों पर सार्वजनिक संदेश का प्रसारवेबिनार कार्यशालाओं का आयोजनआदि।

 

नमामि गंगे में युवाओं की भागीदारी

इसका उद्देश्य परियोजना के तहत परिकल्पित गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रशिक्षित और अत्यधिक प्रेरित स्थानीय युवाओं का एक संवर्ग विकसित करनासमर्थनमार्गदर्शनपारदर्शिता के लिए परियोजना के विभिन्न स्तरों पर एक संस्थागत तंत्र स्थापित करनागंगा नदी के प्रदूषण की रोकथाम तथा इसके संरक्षण के उपायों से संबंधित जागरूकता पैदा करने और प्रदूषित गंगा के दुष्परिणाम और कुप्रभाव के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए तथा मौजूदा सरकारी कार्यक्रमोंयोजनाओं और शौचालयों के निर्माणजल संचयन से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए स्वच्छ गंगा के लिए संरक्षण आदि के संदर्भ में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों से समर्थन प्राप्त करना और उन्हें लामबंद करना है।

जनवरी 2021 से नवंबर 2021 तकउत्तराखंडउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगाल के नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला परियोजना अधिकारीगंगादूत के साथ-साथ बिहार और झारखंड के विशेष टीम के सदस्यों द्वारा परियोजना के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। गतिविधियां इस प्रकार हैं:-

• 13,778 युवाओं की भागीदारी से 32,437 पौधे लगाए गए

• 9,364 जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों में 47,295 युवाओं ने भाग लिया

• 83,851 युवाओं की भागीदारी से 5,208 स्वच्छता अभियान चलाए गए

• 11,007 युवाओं की भागीदारी से 731 डोर टू डोर जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं।

इस अवधि के दौरान अन्य विशेष गतिविधियां भी आयोजित की गईं:-

• नेहरू युवा केंद्र संगठन ने भी 16 से 31 मार्च 2021 तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कुल 777 गतिविधियों का आयोजन कियाजिसमें 13491 युवाओं ने भाग लिया।

• गंगा क्वेस्ट के पंजीकरण में नेहरू युवा केंद्र संगठन ने भी भाग लिया। कुल 1,10,336 युवाओं का पंजीकरण हुआ।

• एनवाईकेएस ने जून, 2021 को पर्यावरण दिवस मनाया। कुल 4,548 पौधे लगाए गए (2994 स्थानीय प्रजातियां और 1576 औषधीय)

• 20 जून, 2021 को गंगा दशहरा का आयोजन किया गयाजिसमें गंगा आरतीपदयात्रागंगा नदी को स्वच्छ और संरक्षित करने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन और वृक्षारोपण भी किया गया।

• 3 दिनों के लिए गंगा उत्सव का आयोजन (1 से नवंबर 2021) जिसमें 60,071 युवाओं की भागीदारी से गंगा दीपोत्सव में 46,555 दीये जलाए गए, 42 गंगा प्रदर्शनी, 42 पेंटिंग प्रतियोगिता, 389 सांस्कृतिक गतिविधियाँ, 17 रक्तदान शिविर और 42 मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।

 

निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम (कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय)

नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएसतथा निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफएने एनवाईकेएस क्षेत्रीय पदाधिकारियों और युवा मंडलों के सदस्यों को निवेशक शिक्षा का संदेश फैलानेजागरूकता और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से निवेशक शिक्षाजागरूकता एवं संरक्षणसामुदायिक जागरूकता पर प्रशिक्षण के लिए एक सहायक परियोजना शुरू की है।

निवेशक जागरूकता एवं शिक्षा पर दो-दिवसीय क्षेत्रीय स्तर का अनुकूलन कार्यक्रम 09 और 10 दिसंबर, 2021 को चंडीगढ़ में आयोजित किया गयाजिसमें पंजाबहिमाचल प्रदेशजम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 23 राज्य निदेशकोंउप निदेशकों और जिला युवा अधिकारियों ने भाग लिया।

 

वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसीकी कार्यशालाएं

इन वेबिनार का उद्देश्य आम तौर पर युवाओं और ग्रामीण युवाओं को मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करनामानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में यूथ क्लब के युवाओं को सचेत करना और उन संभावित गतिविधियों के बारे में जागरूक करना थाजो वे मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शुरू कर सकते हैं और मानव अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ काम कर रहे यूथ क्लब का नेटवर्क तैयार कर सकते हैंजो गरीबों और ग्रामीण जनता के लिए एक सुरक्षात्मक माध्यम होगा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग राष्ट्रीय नेहरू युवा केंद्र संगठन ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के अधिकारियोंराष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और पश्चिम बंगालबिहार असममेघालयमणिपुरसिक्किममहाराष्ट्रगोवाछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशतमिलनाडु और कर्नाटक के युवा स्वयंसेवकों के लिए वेबिनार के माध्यम से 11, 12 तथा 16 फरवरी, 2021 एवं 28 अक्टूबर, 2021 को क्रमशः 04 मानवाधिकार जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन कियाजिसमें कुल भागीदारी 4,872 दर्ज की गई।

राष्ट्रीय पोषण माह-2021एनएसएस की इकाइयों द्वारा से 30 सितंबर 2021 तक पोषण माह का आयोजन किया गया था। कुल 8,28,721 स्वयंसेवकों ने पोषण जागरूकता अभियानों में भाग लिया तथा खाने के विकारों से मोटापाफास्ट फूड और पैकेज्ड फूड के शरीर पर प्रभाव और जैविक आहार को बढ़ावा विषय पर व्याख्यान दिया गया।

गांधी जयंती, 2021 समारोहमहात्मा गांधी की 152वीं जयंती पूरे देश में एनएसएस द्वारा समुचित तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर देश भर में फिट इंडिया प्लॉग रनवेबिनारव्याख्यानऑनलाइन निबंध लेखन और पेंटिंगपोस्टरक्विज तथा गांधीवादी दर्शन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गएजिसमें देश भर के 11,29,892 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

एनएसएस गणतंत्र दिवस परेड शिविर, 2021एनएसएस दल हर साल नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेता है। इस तरह की भागीदारी के लिए स्वयंसेवकों को तैयार करने के लिएजनवरी के महीने में नई दिल्ली में एक महीने तक चलने वाले गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन किया जाता हैजिसमें एक केंद्रीय चयन समिति द्वारा देश में जोनल एनएसएस पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड शिविरों में से चयनित भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 (100 लड़के और 100 लड़कियांएनएसएस स्वयंसेवकों को शामिल किया जाता है। एनएसएस गणतंत्र दिवस परेड शिविर जनवरी, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय युवा छात्रावास और विश्व युवा केंद्रचाणक्यपुरीनई दिल्ली में आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्री से मिलने का अवसर मिला।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती और पराक्रम दिवस, 2021नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को एनएसएस इकाइयों द्वारा शानदार तरीके से मनाई गई। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, 23 जनवरी, 2021 को "पराक्रम दिवस​​मनाया गया। मुख्य गतिविधियों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देनारैलियांसाइक्लोथॉनवेबिनारव्याख्यानऑनलाइन निबंध लेखनपोस्टर प्रतियोगितानेताजी सुभाष चंद्र बोस पर प्रश्नोत्तरीदर्शन और विचारधारा, रक्तदान शिविरसांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैंजिसमें देश भर से 10,52,497 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ