मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच सबवे कार्य हेतु ब्लॉक : कई गाड़ियां प्रभावित

पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के पुणे-दौंड खंड के केडगांव-पाटस स्टेशनों के बीच रेल फाटक संख्या 13, रेलवे किमी 250/7 पर सबवे कार्यों हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण गुरुवार 30 दिसंबर को कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।
1. गुरुवार 30 दिसंबर को दौंड से इंदौर के लिए रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12943  दौंड स्टेशन से 15.30 बजे रवाना होगी।
2. गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस अहमदनगर स्टेशन पर डेढ़ घंटा रुकेगी।
3. गाड़ी संख्या 16340 नागरकोइल-मुंबई एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11302 बेंगलुरु- मुंबई उद्यान एक्सप्रेस सेक्शन में लगभग दो घंटे रेगुलेट की जायेंगी।
4. गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन- वास्को एक्सप्रेस सेक्शन में लगभग एक घंटा रेगुलेट की जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 12115 मुंबई -सोलापुर एक्सप्रेस मुंबई से कुछ विलंब से चलेगी।
6. गाड़ी संख्या 22881 पुणे-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 15:35 बजे पुणे से रवाना होगी, इसके अलावा गाड़ी संख्या 11301 मुंबई- बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस लोनावला-पाटस सेक्शन में लगभग 3:30 घंटा  विलंबित रहेगी। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ