भारत अब ICC में टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है। भारत ने शानदार गेंदबाजी से दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को सुबह पहले घंटे में ही न्यूजीलैंड के बाकी बचे पांच विकेट निकालकर 372 रन की रिकार्ड जीत से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। भारत की यह घरेलू धरती पर रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले का रिकार्ड 337 रन का था जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में दिल्ली में बनाया था।
0 टिप्पणियाँ