मुंबई, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने मध्य रेल के 10 कर्मचारियों (मुंबई मंडल से तीन, नागपुर, पुणे और भुसावल मंडलों से दो-दो और सोलापुर मंडल से एक) को उनकी ड्यूटी के दौरान सतर्कता की सराहना करते हुए महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। दिनांक 3.1.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में, दिसंबर 2021 के माह के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने और ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
श्री सोपान पेढ़ेकर, मास्टर क्राफ्ट्समैन, कैरिएज एंड वैगन वर्कशॉप, मुंबई मंडल ने रखरखाव कार्य के दौरान गडग एक्सप्रेस के एक कोच की ट्रॉली में दरार देखी और कोच को यात्रा के लिए असुरक्षित (अनफिट) घोषित किया। उनकी सतर्कता और तत्परता से एक संभावित दुर्घटना टल गई।
श्री एस.के. तराई, लोको पायलट और श्री सुभाष कुमार यादव, सहायक लोको पायलट, दोनों मुंबई मंडल से, दिनांक 01.12.2021 को ट्रेन संख्या 17617 में काम कर रहे थे उसी समय मुलुंड और ठाणे के बीच रेलवे ट्रैक से एक असामान्य आवाज सुनाई दी उसके पश्चात उन्होंने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और सुनिश्चित किया कि ट्रेन सुरक्षित है और मामले की सूचना स्टेशन प्रबंधक, ठाणे को दी। परमानेंट वे स्टाफ द्वारा निरीक्षण करने पर पाया कि ट्रैक असुरक्षित था। इस प्रकार उनकी सतर्कता और समय पर कार्रवाई के कारण अगली ट्रेन के लिए संभावित दुर्घटना टल गई।
श्री स्वप्निल सुरेश, पेट्रोलमैन, बडनेरा, भुसावल मंडल ने दिनांक 19.1.2021 को रात्रि गश्त के दौरान कि.मी. 633/23 पर ट्रैक पर दरार पाई और तत्काल सभी संबंधितों को सूचित किया। उन्होंने इंजीनियरिंग पर्यवेक्षक के साथ मरम्मत की और इस प्रकार एक संभावित दुर्घटना टल गई।
श्री वसंता प्रभाकर, गेटमैन, बोडवाड, भुसावल मंडल ने दिनांक 26.11.2021 को ड्यूटी के दौरान गुजरते हुए मालगाड़ी में एक हॉट ऐसेल देखा। उन्होंने अगले स्टेशन को सतर्क कर दिया और इस पर तुरंत आवश्यक कर्रवाई कर एक संभावित दुर्घटना को टालने में सफलता प्राप्त हुई।
श्री राकेश कुमार, सीनियर गुड्स गार्ड, नागपुर मंडल ने दिनांक 13.12.2021 को मालगाड़ी में काम करते हुए किलोमीटर 841/01 पर बगल के ट्रैक पर एक रेल फ्रैक्चर देखा और तुरंत स्टेशन प्रबंधक, माजरी को इसकी सूचना दी। परिणामस्वरूप, लाइन पर चलने वाली ट्रेन को सावधानी के आदेश के साथ चलाया गया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।
श्री उमेश कुमार डोंगरे, ट्रैकमैन खख, वर्धा, नागपुर मंडल ने दिनांक 25.10.2021 को अपनी ड्यूटी करते हुए वर्धा-दहेगांव अप लाइन पर 750/19 किलोमीटर पर एक फ्रैक्चर देखा और संबंधित इंजीनियरिंग अधिकारियों को इसकी सूचना दी। लाइन पर आने वाली ट्रेन सावधानी के साथ गुजरी जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।
श्री अजय कुमार, उप स्टेशन प्रबंधक, हड़पसर, पुणे मंडल ने ट्रेन संख्या 11041 के साथ सिग्नल का आदान-प्रदान करते हुए लोको ट्रेन के नीचे स्पार्किंग देखी और तत्काल ट्रेन को तुरंत रोक दिया। लोको ट्रेन का निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि एक रॉड लटकी हुई थी जिसे स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा ठीक कर दिया गया और लोको पायलट की सतर्कता ने एक अप्रिय घटना को टाल दिया।
श्री कृष्णा बसाक, कीमैन, चिंचवड़, पुणे मंडल ने दिनांक 19.12.2021 को शंटिंग नेक में फ्रैक्चर देखा और तुरंत सभी संबंधितों को इसकी सूचना दी जिससे एक संभावित दुर्घटना टाली जा सकी।
श्री जीतेन्द्र कुमार, गुड्स गार्ड, सोलापुर मंडल, दिनांक 20.12.2021 को एक मालगाड़ी में कार्य करते समय एक असामान्य झटके और आवाज को चिन्हित किया। तत्काल मामले से सभी संबंधितों को अवगत कराया गया और जांच करने पर यह रेल फ्रैक्चर पाया गया। उनकी सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना टल गई।
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने अपनी सतर्कता से सराहनीय कार्य किया है और इन कर्मचारियों ने 24ु7 सतर्कता से काम करते हुए अन्य रेल कर्मियों के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत किया है जो दूसरों को भी प्रेरित करेगी और यात्रियों की संरक्षा की दिशा में ईमानदारी से काम करेगी।
श्री बी.के.दादाभोय, अपर महाप्रबंधक मध्य रेल एवं श्री विवेक गुप्ता, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री मुकुल जैन, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री अश्विनी सक्सेना, प्रधान मुख्य इंजीनियर एवं मध्य रेल के अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
आयोजन के दौरान सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ