मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रखरखाव एवं मरम्मत के लिये ससाणेनगर रेलवे फाटक 20 जनवरी तक बंद

पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे स्थित  रेलवे फाटक संख्या 7 (ससाणे नगर गेट) आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार दिनांक 6 जनवरी से दिनांक 20 जनवरी 2022 तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। सड़क यातायात के लिए विकल्प के तौर पर सबवे मार्ग इस रेल फाटक की दोनों ओर उपलब्ध है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ