मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में पुणे रेल मंडल के अधिकारीगण तथा कर्मचारीवर्ग लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत हैं, इस क्रम में मंडल द्वारा वर्ष 2021 में किया गया कार्यप्रदर्शन तथा वर्ष 2022 में यात्रियों को प्रदान की जानेवाली सुविधाएं तथा सुरक्षा को सर्वोच्च महत्त्व देते हुए इसे आगे बढ़ाने हेतु मंडल प्रयासरत है I
वर्ष
2021 में पुणे रेल मंडल का प्रदर्शन
2.कोविड
-19 के बाद मंडल पर अब तक 89% गाड़ियों की
बहाली की गई है I
3.
इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर के 9 महीनों की
अवधि में बिना टिकट/ अनियमित यात्रा करते हुए पाए जाने पर 1लाख 37 हजार यात्रियों
से जुर्माने के रूप में 6 करोड़ 14 लाख
रूपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया
जिसके चलते टिकट चेकिंग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य दिसंबर महीने में ही पूरा
कर लिया गया है I
4.देहू
रोड,
आकुर्डी,
मिरज,
कोल्हापुर
जयसिंहपुर,
सांगली,
भिलवड़ी,
किर्लोस्करवाडी,
रुकड़ी,
वलिवडे
स्टेशनों के प्लेटफार्म पर नए कवर शेड
लगाए गए हैं I
5.फुरसुंगी
में नया गुड्स शेड बनाया गया है I
6.मंडल
के पुणे - मिरज- कोल्हापुर सेक्शन में अब तक पुणे – जेजुरी तथा शेनोली-मिरज-कोल्हापुर रेलमार्ग पर 170 किलोमीटर
तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका हैI
7.पुणे
–
मिरज
रेलमार्ग का दोहरीकरण कार्य प्रगतिपथ पर है जिसके तहत 279.05 किलोमीटर का दोहरीकरण
किया जाना है जिसमें से अब तक 67.05 किमी
का दोहरीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है I
8.हडपसर
टर्मिनल की शुरुआत कर यहां से हैदराबाद तथा नांदेड के लिए गाड़ियां चलाई जा रही है
I
9.गर्मी
तथा त्योहारों की छुट्टियों आदि जैसे विभिन्न अवसरों पर 3166 विशेष ट्रेनें चलाई
गईं ।
10.कडेठाण
तथा चिंचवड स्टेशनों पर ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) प्रदान किए गए I
11.मिरज
स्टेशन के प्लेटफार्म सख्या 1, 3 तथा 4 पर
नवनिर्मित लिफ्ट यात्रियों के उपयोग के लिए उपलब्ध की गई I
12.एक्सप्रेस
यात्री गाड़ियों की गति पुणे –
लोनावला
सेक्शन में 120 किमी/ प्रति घंटा तथा पुणे – दौंड
सेक्शन में 130 किमी/ प्रति घंटा करने के बारे में रेलवे ट्रैक से संबंधित
आवश्यक सेफ्टी परिक्षण किए गए I
13.
यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुणे से लोनावाला के बीच उपनगरीय स्टेशनों
पर अब तक कुल 117 तथा कोल्हापुर स्टेशन
पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं I
14. मंडल के लोनावला,दौंड तथा मिरज इंटरचेंज पॉइंट से 17,529 मालगाड़ियां पास की गई जबकि पिछले वर्ष 14,447 मालगाड़ियां पास की गई थी I
15.मंडल
के 56 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा ।
16.
पुणे में नए स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट के लग जाने से मानव श्रम की बचत होकर
गाड़ियों की धुलाई उन्नत तकनीक से हो रही
है I
17.
मंडल ने हरित भारत की ओर एक कदम बढ़ाते हुए में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा पुणे,
शिवाजीनगर
, खडकी, पिंपरी
तथा चिंचवड़ स्टेशन के छतों पर कुल 605 KWP क्षमता के
सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए हैं। यह स्टेशन अब नेट जीरो/ग्रीन बिल्डिंग बन गए
हैं ।
18. पुणे मंडल का लोनी टर्मिनल 10 अगस्त 2021 को
बीटीपीएन वैगनों में इथेनॉल लोड करने वाला पहला टर्मिनल बना I
19.
कोल्हापुर स्टेशन की बिल्डिंग को नया रूप
दिया गया है साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिक्षेत्र में एक आधुनिक सुविधायुक्त टॉयलेट काम्प्लेक्स का
निर्माण कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी
के अंतर्गत थायसन क्रूप कंपनी के सहयोग
से किया गया I
20.
पुणे में यांत्रिक विभाग द्वारा स्थापित किया गया आईटी सेल 24
x7 कार्यरत होकर सेवाएं दे रहा है इस के उपयोग से डिब्बों का मरम्मत कार्य शीघ्रता से करने में मदद मिल
रही है तथा यात्रियों द्वारा की गई स्वच्छता, बायो टॉयलेट आदि संबंधित शिकायतों का निवारण
करने का कार्य भी त्वरित हो रहा है I
21. इस वर्ष
विभिन्न तरह के स्क्रैप की बिक्री से मंडल को 43.07 करोड़ रूपए का राजस्व
प्राप्त हुआ ।
22. 93 किसान स्पेशल गाड़ियां अन्य गंतव्य के लिए
मंडल से होकर गुजरी I
23. तलेगांव स्टेशन पर पुरानी इमारत के पिछले
हिस्से में 50 स्क्वेर मीटर क्षेत्र में आकर्षक वर्टीकल गार्डन बनाया गया है जो
यात्रियों के लिए सेल्फी पॉइंट बन गया है I
वर्ष 2021 में पुणे रेल मंडल की अन्य गतिविधियां
1. पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन तथा डेक्कन एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच लगाए गए I
2.
पुणे स्थित रेलवे अस्पताल में नया ऑक्सीजन
प्लांट शुरू किया गया I
3.
जुलाई माह में पंचगंगा नदी में आयी बाढ़ के चलते
मिरज -कोल्हापुर सेक्शन में रेल
यातायात कुछ दिनों के लिए बाधित हुआ था,
इस
दौरान मिरज स्टेशन पर फंसे हुए 80 से अधिक यात्रियों को रेल प्रशासन द्वारा मुफ्त
चाय,
नाश्ता, खाना
आदि उपलब्ध किया गया तथा उनकी देखरेख कर
आश्रय प्रदान किया गया तथा 29 बसों द्वारा
कुल 1080 यात्रियों को उनके गंतव्य तक
पहुंचने में मदद की गई I
4.
रेल फाटकों पर दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सेफ्टी विभाग द्वारा लगातार
एवं नियमित रूप से कैंपेन कर पोस्टर,
बैनर,
पैंपलेट
आदि के माध्यम से प्रबोधन कर जागरूकता अभियान चलाया गया I
5.मंडल
द्वारा ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन शिखर सम्मेलन का आयोजन ।
6.
मंडल के 98% से अधिक कर्मचारियों का कोविड
टीकाकरण पूर्ण हो चुका है I
7.
कोविड की विषम परिस्थितियों में राष्ट्र के लोगों की सहायता के लिए ओडिशा के अंगुल से लिक्विड ऑक्सीजन के 04 टैंकर लोणी स्टेशन पर उतारे गए एवं 02 अन्य टैंकरों को तिरुवल्लुवर भेजा गया I
8.मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े में सभी स्टेशनों, डिपो एवं रेलवे कॉलोनियो में स्वच्छता के बारे में विविध गतिविधियां आयोजित की गई I घोरपड़ी डीजल शेड की टीम ने स्वच्छता के प्रति यात्रियों को प्रेरित करने के लिए डीजल इंजन पर महात्मा गांधी तथा चरखे की छवि के साथ "स्वच्छता ही सेवा" संदेश की पेंटिंग बनाकर इसे ट्रेनोंमें लगाया गया जिससे स्वच्छता संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है I
9.टिकट
निरीक्षक राजेंद्र काटकर की सूझबूझ, सजगता और
तत्परता से 8 अगस्त को ट्रेन में यात्रा कर रहे 2 वर्षीय बालक की अटकी हुई सांस सीपीआर प्राथमिक उपचार
के जरिए पुनः लौट आयी I
10.उरूली,
लोनी
स्टेशन पर महाराष्ट्र की संस्कृति को
दर्शाती वारकरियों की सुन्दर तथा आकर्षक चित्रकारी से स्टेशन तथा परिसर को सजाया गया है I
इसके
अलावा उरुली में अनुपयोगी रिलीज मटेरियल को पुनःउपयोग कर अनूठा निसर्ग उद्यान बनाया गया है। उरूली के नेचुरोपैथी इंस्टिट्यूट से
प्रेरणा लेकर इस गार्डन में कई हर्बल किस्मों के पौधे भी लगाए गए हैं I
11.
रेल सुरक्षा बल के सहयोग से साथी चाइल्ड हेल्पलाइन संस्था ने 359 बच्चों को बचाया
जिसमें से 144 बच्चों को उनके घर
सुरक्षित पहुंचाने में मदद की गई तथा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी से प्राप्त निर्देशों
पर नियत प्रोटोकॉल के तहत 215 बच्चों को
अन्य संबंधित संस्थाओं को पहुंचाया गया I
पुणे रेल मंडल द्वारा वर्ष 2022 में योजनाएं एवं प्रयास
1. पुणे रेल मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है I यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है और यात्री सुविधाओं में और सुधार तथा गाड़ियों की समयपालनता 100% करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे I
2. पुणे रेल मंडल पर माल लदान के क्षेत्र में काफी
काम हो रहा है नए डेस्टिनेशन पर माल भेजा जा रहा है I इसे
और बढ़ाने के साथ
मालधक्कों को और उन्नत बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं I
3. पुणे -
मिरज सेक्शन में दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है,
इसी
क्रम में 48 किमी सेक्शन का दोहरीकरण हाल
ही में पूर्ण किया गया है जिस पर तकनीकी
औपचारिकताएं शुरू है I
4. पुणे
स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग प्रस्तावित है जिसके तहत प्लेटफार्म नंबर 2 /3 और 6 का
विस्तार कर उन्हें 24 कोच क्षमता योग्य
बनाने के प्रस्ताव पर काम किया जाएगा I
5. हडपसर टर्मिनस पर और यात्री सुविधाओं का
विस्तार करते हुए भविष्य में स्टेशन के सामने वाले क्षेत्र में पार्किंग एरिया बढ़ाया जाएगा ताकि यात्रियों को आने-जाने
में सुविधा हो I
6. पुणे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों की
सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसका नए वर्ष में निश्चित ही काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा I
आकुर्डी
स्टेशन पर भी लिफ्ट लगाने से संबंधित कार्य प्रस्तावित है I
7. दूसरे चरण में पिंपरी स्टेशन पर 30
KWP सोलर
पैनल लगाए जाना प्रस्तावित है I
8. पुणे से लोनावाला के बीच उपनगरीय स्टेशनों पर
223 तथा सांगली में 44,
सातारा
45,
तथा
कराड स्टेशन पर 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना प्रस्तावित है I
9. हातकणंगले स्टेशन प्लेटफार्म पर अतिरिक्त कवर शेड का निर्माण प्रस्तावित है I
10.
पाटस स्टेशन पर नए पैदल ऊपरी पुल का निर्माण प्रस्तावित है I
11. कोल्हापुर, मलवली,शिवाजीनगर स्टेशन पर प्लेटफार्म के विस्तार के साथ कोल्हापुर स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का निर्माण I
12. मिरज, कोल्हापुर, जेजुरी और किर्लोस्कर वाडी स्टेशन पर वाटर कूलर लगाना प्रस्तावित है I
13.
चिंचवड,
आकुर्डी,
बारामती
में "रेस्टोरेंट्स ऑन व्हील्स" स्थापित किए जाएंगे I
14.
मंडल पर पीएमएस (पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम) की स्थापना प्रक्रियाधीन है I इसके पूरा
होने पर माल की बेहतर ट्रैकिंग,
स्थान
का अधिकतम उपयोग, दावों में कमी,
ग्राहकों
की संतुष्टि में सुधार आदि के लिए यह सक्षम होगा जिससे माल परिवहन में वृद्धि होगी
I
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ