मुम्बई, जनवरी (जिमाका) ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को मुंबई फुटबाल एरेना में फिलीपींस को 4-0 से हराकर एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022™ के क्वार्टर फाइनल जगह बना ली है।
फीफा रैंकिंग में अपने से 53 स्थान नीचे काबिज टीम के खिलाफ पहला गोल करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 51 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद समांथा केर, इमिली वान एगमंड और मैरी फ्लावर के अलावा डोमिनिक रैंडल के आत्मघाती गोल ने उसे अगले दौर में पहुंचाने वाली जीत दे दी।
दो मैचों से अधिकतम छह अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया आंकड़ों के आधार पर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। दूसरी ओर, दो मैचों में पहली हार के बावजूद फिलीपींस की टीम भी एक लिहाज से अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। थाईलैंड पर पहले मैच में मिली जीत ने उसका रास्ता काफी हद तक साफ कर दिया है।
इंडोनेशिया पर रिकार्ड 18-0 की जीत के तीन दिन बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मुंबई फुटबाल एरेना में जीत के दावेदार के तौर पर उतरी लेकिन फिलीपींस की टीम ने उसे कड़ी टक्कर दी। मैच का पहला बड़ा मूव ऑस्ट्रेलिया ने नहीं बल्कि थाईलैंड के खिलाफ फिलीपींस की जीत की हीरो रही चांडलर मैक्डेनिल ने बनाया।
इस हमले से सतर्क आस्ट्रेलिया ने अपने आप को नए सिरे से संगठित करना शुरू किया लेकिन पहले हाफ तक उसे कोई सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में छह मिनट का खेल बीतने के बाद हालांकि उसकी होरी समांथा केर ने पहला गोल करते हुए अपनी टीम क 1-0 से आगे कर दिया।
केर ने यह गोल एस कार्टले के कार्नर किक पर हेडर के जरिए किया। इसके बाद डी रैंडल ने 53वें मिनट में एक आत्मघाती गोल किया और आस्ट्रेलिया 2-0 से आगे हो गया। अब टोनी गुस्तावसन की टीम मैच पर नियंत्रण बना चुकी थी। उसने 67वें मिनट में एक बेहतरीन मूव बनाया, जिस पर गोल करते हुए एगमंड ने स्कोर 3-0 कर दिया। यह मिडफील्डर एगमंड का टूर्नामेंट का चौथा गोल था। फिर मैरी फ्लावर ने 87वें मिनट में गोल कर न सिर्फ इस मैच में अपनी टीम की जीत पक्की की बल्कि उसका अगले दौर में भी जाना तय कर दिया। अब आस्ट्रेलिया को गुरुवार को थाईलैंड के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलना है। दूसरी ओर, फिलिपींस की टीम अगर नवी मुम्बई में इंडोनेशिया को हरा देती है तो वह भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी।

0 टिप्पणियाँ