मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बिना मास्क के यात्रियों के विरुद्ध मध्य रेल का अभियान तेज : 256 व्यक्तियों पर जुर्माना

मुंबई, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल ने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है. दिनांक 12.1.2022 को मध्य रेल  के स्टेशनों पर मास्क नहीं पहनने के लिए 256 व्यक्तियों को दंडित किया गया है और 44,900/- रुपए उनसे जुर्माने के रूप में वसूली की गई है।  जनवरी 2022 में (दिनांक 12.1.2022 तक) कुल 2,293 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहने पाया गया और उनसे 3.93 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
मध्य रेल ने कोविड अनरूप व्यवहार (सीएबी) के सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रियों के मास्क नहीं पहनने के विरुद्ध दिनांक 17.04.2021 से यह अभियान आरम्भ किया है।  दिनांक 17.4.2021 से 12.1.2022 की अवधि के दौरान, मध्य रेल पर टिकट जांच कर्मियों की विशेष टीमों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार मास्क/फेस कवर नहीं पहनने के लिए कुल 30,375 यात्रियों को पकड़ा और उन पर 50.20 लाख रुपये की राशि का जुर्माना लगाया।  
मंडल-वार निम्न यात्रियों द्वारा मास्क/फेस कवर नहीं पहनने वाले यात्रियों को पकड़ा गया और उन पर जुर्माना लगाया गया-
-मुंबई मंडल - 3,143 मामले और रु. 6.18 लाख जुर्माना वसूला गया।
-भुसावल मंडल - 14,046 मामले और 16.41 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
-नागपुर मंडल - 7,924 मामले और 15.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
-सोलापुर मंडल - 2,404 मामले व 5.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
-पुणे मंडल - 2,858 मामले और 6.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी उल्लेखनीय है कि मध्य रेल के टिकट चेकिंग स्टाफ के अपने उचित व्यवहार से कर्तव्यों का पालन किया गया जिससे शिकायतों में भी कमी आई है।
मध्य रेल ने यात्रियों से उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने और कोविड -19 के लिए अनिवार्य सभी मानदंडों का पालन करने की अपील की।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ