नई दिल्ली, मकर संक्रांति के अवसर पर आज एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। सूर्य नमस्कार आठ आसनों का समूह है, जिसे मन और शरीर के समन्वय से 12 चरणों में किया जाता है। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया। देश और विदेश के प्रमुख योग संस्थानों ने इस विश्वव्यापी कार्यक्रम में भाग लिया।
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार से शरीर में शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किया गया। सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर मुंजपारा महेन्द्र भाई कालू भाई ने कहा कि सूर्य नमस्कार योग का एक प्रमुख अंग है। इससे शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है।

0 टिप्पणियाँ