पुणे से मिरज सेक्शन में अब तक 80 किलोमीटर रेलमार्ग का दोहरी करण कार्य पूरा हुआ
पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे-मिरज रेलखंड पर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चरणबद्ध रूप से चल रही इस परियोजना में किर्लोस्कर वाड़ी तथा भिलवड़ी स्टेशनों के बीच डबलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस 13 किलोमीटर के सेक्शन में इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य भी पूरा किया गया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी श्री मनोज अरोरा ने रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण कर रेलगाड़ियों को इस सेक्शन में चलाने के लिए सहमति दे दी है। अब इस रेलमार्ग पर दोनों लाइनों से रेल यातायात सुगम होगा, जिससे गाड़ियों के निर्बाध तथा शीघ्र रूप से चलाने में बहुत मदद मिलेगी।
इस दौरान उनके साथ कंस्ट्रक्शन आर्गेनाइजेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज शर्मा, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर गोपाल चंद्रा, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पुणे से मिरज सेक्शन में अब तक 80 किलोमीटर रेलमार्ग का दोहरी करण कार्य पूरा कर लिया गया है जिसमें पुणे से शिंदवने, आमले से राजेवाड़ी, दौंडज से वाल्हा, शेनोली से भवानी नगर, भवानी नगर से टकारी, टकारी से किर्लोस्कर वाड़ी सेक्शन सम्मिलित हैं।
वर्तमान में डबलिंग के चल रहे कार्यों के साथ-साथ विद्युतीकरण का काम भी तेज गति से किया जा रहा है। जबकि पुणे से कोल्हापुर के 326 किलोमीटर वाली विद्यमान सिंगल लाइन पर 221 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण हो चुका है बाकी के बचे हुए 105 किलोमीटर मार्ग पर यह कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है, जिसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ