मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नासिक में नई बैंक नोट प्रिंटिंग लाइन का किया गया उद्घाटन

    सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने अपनी आधुनिकीकरण पहल के तहत करेंसी नोट प्रेसनासिक और बैंक नोट प्रेसदेवास में एक-एक नई बैंक नोट प्रिंटिंग लाइन स्थापित की है।
    27 जनवरी2022 को सीएनपी नासिक में नई बैंक नोट प्रिंटिंग लाइन का उद्घाटन श्रीमती मीरा स्वरूपविशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकारवित्त मंत्रालयद्वारा किया गया और बैंक नोट प्रेस, देवास में नई बैंक नोट प्रिंटिंग लाइन का उद्घाटन श्री शशांक सक्सेना, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। यह उद्घाटन नासिक निर्वाचन क्षेत्र से सांसद श्री हेमंत तुकाराम गोडसे; श्रीमती तृप्ति पात्रा घोष, चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक, एसपीएमसीआईएल; श्री एस.के. सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन), एसपीएमसीआईएल; श्री विनय कुमार सिंह, सीवीओ, एसपीएमसीआईएल; श्री राजेश बंसल, मुख्य महाप्रबंधक, बीएनपी देवास और श्री बोलेवर बाबू, मुख्य महाप्रबंधक, सीएनपी नासिक की उपस्थिति में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ