रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने पुणे तथा सोलापुर मंडल पर चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, रेल लाइन का दोहरीकरण और रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों आदि के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पुणे के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय तथा सोलापुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शैलेंद्रसिंह परिहार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
पुणे और सोलापुर मंडलों ने कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए विभिन्न प्रयासों से राज्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम जनता की मदद करने और विभिन्न श्रमिक विशेष ट्रेनों को चलाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। श्रीमती जरदोश ने स्वच्छता, माललदान से आय बढ़ाने और गैर-पारंपरिक स्रोतों से राजस्व सृजन के बारे में प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को भी साझा कर इस दिशा में प्रयास तेज करने पर बल दिया। उन्होंने किसान कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार मूल्य दिलाने के लिए रेलों द्वारा किसान स्पेशल गाड़ियां चलाकर उत्पादों को विभिन्न स्थानों तक जल्दी पहुँचाने में किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
श्रीमती दर्शना जरदोश ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधा, परियोजनाओं के लिए सांसदों से अपनी सांसद निधि से फंड देने हेतु आग्रह करने पर भी जोर दिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ