मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-दौंड डेमू ट्रेन सेवा बारामती तक विस्तारित तथा बारामती-दौंड डेमू ट्रेन सेवा पूर्ववत

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रेल प्रशासन ने पुणे-दौंड के बीच चलनेवाली डेमू ट्रेन सेवा को बारामती तक विस्तार करने का तथा बारामती-दौंड डेमू ट्रेन सेवा को पूर्ववत करने का निर्णय लिया है जो गुरुवार दिनांक 27 जनवरी से लागू होगा।
-डेमू गाड़ी संख्या 01511 पुणे से 07.05 बजे प्रस्थान कर 08.50 बजे दौंड आकर 10.15 बजे बारामती पहुंचेगी।
-डेमू गाड़ी संख्या 01512 बारामती से 13.15 बजे प्रस्थान कर 14.35 बजे दौंड पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी कटफल, शिरसाई तथा मलदगांव स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें तथा उचित टिकट लेकर यात्रा करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ