मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर में मनाई गई शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे की जयंती

शिवसेनाप्रमुख बालासाहब ठाकरे की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन करते हुए विजय देशमुख व महेंद्र बनकर, साथ में नीता भोसले, जयश्री महेंद्र बनकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसेनाप्रमुख बालासाहब ठाकरे की 96 वीं जयंती गांधी चौक में मनाई गई। उनकी प्रतिमा को पुणे के जिला प्रमुख विजय देशमुख के हाथों पुष्पहार अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर यहां पुणे शहर संघटक जानमोहम्मद शेख, महाराष्ट्र वितरक सेना के हड़पसर विभाग प्रमुख संतोष दर्शीले, शिवसैनिक मयुर फडतरे, सतीश भिसे, विलास शेलार, संतोष ससाने, विनीत थोरात, चंद्रकांत टिलेकर, बच्चूसिंह टाक, महेश ससाणे, विक्रम अल्हाट, गौरव गायकवाड, सुनील मुंजी, बाबू काले, संतोष होडे, राजेश शेलार, भाऊ माकर, राजेंद्र ढवले, अमर गायकवाड, राजेन्द्र डांगमाली, दिलीप कुंभार, बाला साहब सुर्वे, रणजीत चव्हाण सहित नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
नवनियुक्त शिवसेना महिला पदाधिकारी नीता भोसले, प्रा. विद्या होडे, वैशाली काले का शाल व तुलसी के पौधे देकर जयश्री महेंद्र बनकर के हाथों सम्मान  किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ