मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली की दीर्घाएं आज से आगंतुकों के लिए बंद

राष्ट्रीय संग्रहालयनई दिल्ली भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान है।  कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने से उत्‍पन्‍न स्थिति के मद्देनजर और दिल्ली की एनसीटी सरकार द्वारा दिल्ली आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी आदेश संख्या 60/डीडीएमए/कोविड-19/2021/500 दिनांक 28-12-2021 के अनुसार राष्ट्रीय संग्रहालय की सभी दीर्घाएं (आज) 5 जनवरी2022 से अगले आदेश तक जनहित में आगंतुकों के लिए बंद रहेंगी। हालांकिराष्ट्रीय संग्रहालय के सभी विभाग डीओपीटीभारत सरकार के आदेश के अनुसार खुले रहेंगे और इसके साथ ही कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ