मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल लाइन डबलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित : सातारा-कोल्हापुर-सातारा पैसेंजर रद्द

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

यात्री कृपया ध्यान दें! रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के किर्लोस्करवाडी-भिलवडी खंड पर रेल लाइन के डबलिंग से संबंधित तकनीकी कार्य के लिए गुरुवार 27 जनवरी को ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ गाड़ियां रद्द तथा परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
1. 27 जनवरी को गाड़ी संख्या 01541/ 01542 सातारा-कोल्हापुर-सातारा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2. 26 जनवरी को गोंदिया से रवाना होकर 27 जनवरी को कोल्हापुर पहुंचनेवाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस  परिवर्तित मार्ग दौंड-कुर्डूवाडी-मिरज होकर चलेगी।
3. गाड़ी संख्या 11030 कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ