मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जैविक खेती की आधुनिक तकनीक किसानों के लिए वरदान : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

नासिक,
ए. एस. एग्री ग्रुप आधुनिक तकनीक की मदद से जैविक खेती में प्रयोग व उसमें आधुनिक तकनीक आम किसानों के लिए वरदान है। यह विचार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने व्यक्त किए।
इगतपुरी घोटी स्थित ए. एस. एग्री और कल्याणी वेयर हाउस के दौरे के दौरान राज्यपाल श्री कोश्यारी बोल रहे थे। जिला कलेक्टर सूरज मंधारे, जिला पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल, इगतपुरी जिला अधिकारी तेजस चव्हाण, ए.एस. एस.एग्री ग्रुप के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ए.एस.एग्री समूह के मुख्य संचालक प्रशांत झाडे, साईनाथ हाडोल, संदेश खामकर, शिरीष पारकर सहित ए. एस. एग्री समूह के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कम जगह में अधिक जैविक उत्पादन करने के लिए ए. एस.एग्री ग्रुप द्वारा स्थापित परियोजना उल्लेखनीय है। ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से आम किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
राज्यपाल ने ए. एस. एग्री और कल्याणी वेयर हाउस परियोजना के तीन पॉलीहाउस का दौरा किया। उस समय पॉलीहाउस में उत्पादित विभिन्न फसलों और परियोजनाओं जैसे हल्दी, चावल, केला, फल और सब्जियों पर प्रयोगों के बारे में संचालक मंडल के हाडोल ने जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ