मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

"रुको ना तुम मंजिल पाओ" - स्वामी विवेकानंद



समाज को नई दिशा दिखाने वाली 
ये महान आत्मा दिल में घर कर गई 
युवाओं का प्रेरणास्थान
स्वामी विवेकानंद था उनका नाम!

रुको ना तुम मंजिल पाओ
मन को दुर्बल ना बनाओ
रखो विश्वास खुद पर तुम
पीछे मुड़ कर ना देखो तुम!

गुरु रामकृष्ण से ली शिक्षा
जिनसे उन्होंने ये है सीखा
हर जीव में बसता परमात्मा
करो मनुष्य की तुम सेवा!

युवाओं को यही बताया
हर काम इतनी लगन से
करो अपनी पूरी आत्मा
उस काम में डाल दो!

धर्म संस्कृति की रक्षा
विवेक ने लेकर संन्यास
भगवा रंग अपनाया था
रोते हुए इंसान को अपने
शब्दों से हिम्मत आधार
उन्होंने दिया था!

कवयित्री -कविता चव्हाण
जलगांव, महाराष्ट्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ