पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल की वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज करने में संयुक्त रूप से लगातार प्रयासरत है, जिससे माल लदान क्षेत्र अब अपनी रफ्तार पर है, और मंडल भी अपनी उपलब्धियों को रिकार्ड स्तर पर ले जाने में भूमिका निभा रहा है। मंडल द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल हैं।
इसी क्रम में पुणे रेल मंडल पर जनवरी माह में अब तक ऑटोमोबाइल की 36 मालगाड़ियों का परिवहन किया गया जो मंडल की स्थापना से अब तक का सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन है, इसके जरिए 4 करोड़ 62 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2021 में ऑटोमोबाइल की 34 मालगाड़ियां भेजी गई थीं।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, श्री प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील मिश्रा एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे का शीघ्र परिवहन, किफायती दरें, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिज़नेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ