पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय, पुणे में 72वां गणतन्त्र दिवस शौर्य एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यालय प्रमुख एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी, ने अपने कर कमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सस्वर राष्ट्रगान गाकर वातावरण को देशभक्ति मय कर दिया।
इस पावन अवसर पर श्री लहना सिंह, भारलेसे, उप नियंत्रक ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने प्रारंभिक भाषण में गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में कार्यालय की कार्यप्रणाली ने गति पकड़ ली है तथा उन्होंने कार्यालय के कार्मिकों से अपनी अपनी गतिशीलता बनाए रखने का विशेष अनुरोध किया।
राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस के पुनीत अवसर पर कार्यालय प्रमुख डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें विश्व के सबसे सशक्त व प्रभावशाली लोकतान्त्रिक देश का नागरिक होने पर गर्व महसूस करना चाहिए। अपने उद्बोधन में डॉ. चव्हाण ने कहा कि अनेकता में एकता वाले हमारे भारत देश में विभिन्न संस्कृतियों, जाति-धर्म, भाषा और संस्कार का समागम है। यह हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि अस्मिता पहचान एवं आत्मा है। आवश्यकता है हमें आत्मचिंतन करने की, कि जिन महान स्वतन्त्रता सेनानियों ने अपने प्राणों आहूति दी एवं जिनके बलिदान के फलस्वरूप हमें आज़ादी मिली, क्या हम उनके आज़ाद भारत के सपनों को साकार नहीं होने देंगे?
कार्यालय की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए डॉ. चव्हाण ने कहा कि हमें खुशी एवं फख्र है कि हमारा कार्यालय 53,000 से अधिक सेवारत एवं पेंशनधारियों थल सेनाधिकारियों के वेतन और भत्तों का भुगतान नियमित रूप से बिना अवरोध के, समय से करता रहा है। समय समय पर उच्चस्तरीय सेनाधिकारियों द्वारा भेजे गए पत्र, ट्वीटर संदेश एवं कार्यालय के स्कन्ध अधिकारियों को सेना सम्मान प्रदान करना हमारे प्रयास का तसदीक (ठशलेसपळीश) करते हैं । पूरा कार्यालय वैश्विक कोरोना महामारी की दहशत के साये में जी रहा है, भारत सरकार द्वारा जारी संबन्धित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम भी अपनी ज़िम्मेदारी बड़ी संजीदगी से निभा रहे हैं। कार्यालय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं साधुवाद अर्पण किया।
इस पावन अवसर को यादगार बनाते हुए समूह फोटो सेशन का आयोजन हुआ। तत्पश्चात कार्यालय प्रमुख डॉ. चव्हाण ने परिसर में स्थित महान छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किए। कार्यालय के हरे भरे वातावरण और हरियाली लाने के क्रम में वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया तथा आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय ने अपने कर कमलों से पौधा लगाकर हरित क्रान्ति के उद्देश्य को सफल बनाने की दिशा में पहल की।
उक्त रंगारंग एवं भव्य कार्यक्रम के समापन के पूर्व कार्यालय की श्रीमती सीना थॉमस, भारलेसे, सहायक नियंत्रक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात सभी ने जलपान का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का आयोजन कोविड महामारी से बचाव संबंधी भारत सरकार के प्रोटोकॉल/ मापदंड एवं मानकों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए किया गया। आयोजन स्थल पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराकर उचित दूरी बनाए रखते हुए स्वस्थ वातावरण में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजेश कालिया, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, श्री नीरज निधि, लेखा अधिकारी, श्रीमती शिल्पी सहाय, सहायक लेखा अधिकारी, श्री कैलाश कुमार सिंह, सहायक लेखा अधिकारी एवं प्रशासन अनुभाग के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ