मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शासकीय छात्रावास के लिए भवन किराये पर देने के इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क करने की अपील

पुणे, जनवरी (जिमाका)

बालिकाओं के लिए शासकीय छात्रावास कैन्टोन्मेंट (छावनी) एवं कोथरूड़ नामक दो स्थानों पर प्रारम्भ किये जायेंगे। जो कोई भी छात्रावास के लिए सभी सुविधाओं के साथ निजी भवन किराए पर देना चाहता है, वह संपर्क करे। यह अपील समाज कल्याण की सहायक आयुक्त श्रीमती संगीता डावखर ने की है।
शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से इन दोनों छात्रावासों को किराए के भवन में शुरू किया जाएगा। इन भवनों में क्षमता के अनुसार कमरे होने चाहिए और बिजली, पानी, शौचालय, स्नानघर आदि सभी मूलभूत सुविधा आवश्यक हो।
छात्रावास शुरू करने की दृष्टि से इमारत किराए पर देने के छात्रावास परिसर के इच्छुक इमारत मालिक सहायक आयुक्त समाजकल्याण, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय भवन स.नं.105/104, विश्रांतवाडी रोड, येरवडा स्टेशन के सामने, येरवडा, पुणे (दूरध्वनी 020-29706611) पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ