मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

टिकट निरीक्षकों के प्रयासों से बच्चे को बचाया गया

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के वरिष्ठ टिकट निरीक्षक मिलिंद गायकवाड तथा बदाम मगदुम केसजग प्रयासों से अकेले यात्रा कर रहे एक 10 वर्षीय बालक को रेल्वे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया।  
उक्त दोनों टिकट निरीक्षक गाड़ी संख्या 22105 मुंबई-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। गाड़ी में नियमित चेकिंग के दौरान उन्होंने एसी कोच में एक 10 वर्षीय बच्चे को यात्रा करते देखा। बच्चे से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके साथ कोई अभिभावक नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाड़ी के पुणे पहुंचने पर टिकट निरीक्षकों ने रेल सुरक्षा बल एस्कॉर्ट स्टाफ को साथ लेकर उक्त बालक को स्टेशन पर स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन एनजीओ संस्था साथी को सौंप दिया तथा संस्था द्वारा नियत प्रोटोकॉल के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से प्राप्त निर्देशों पर आगे की कार्यवाही जारी है।
टिकट निरीक्षक गायकवाड तथा मगदुम द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है और अपने कर्तव्य के प्रति उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे बालक को गलत हाथों में जाने से बचाया जा सका।  रेलवे कर्मचारी द्वारा किए गए परोपकारी एवं मानवीय कार्य  के लिए पुणे रेल मंडल को उन पर गर्व है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ