मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दही और पनीर (भारतीय कॉटेज चीज) के निर्यात में 200% की वृद्धि

नई दिल्ली,
दही और पनीर (भारतीय कॉटेज चीज) के निर्यात में भी 200% की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है जो अप्रैल-जनवरी 2013-14 के 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर से काफी बढ़कर अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों से डेयरी निर्यात 10.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है। वर्ष 2021-22 (अप्रैल-नवंबर) में भारत से 181.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के डेयरी उत्पादों का निर्यात किया गया और चालू वित्त वर्ष में यह पिछले वर्ष के कुल निर्यात मूल्य को पार कर जाने की प्रबल संभावना है।
वर्ष 2020-21 में भारत से डेयरी उत्पादों का निर्यात प्रमुख रूप से यूएई (39.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर), बांग्लादेश (24.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर), अमेरिका (22.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर), भूटान (22.52 मिलियन अमेरिकी डॉलर), सिंगापुर (15.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर), सऊदी अरब (11.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर), मलेशिया (8.67 मिलियन अमेरिकी डॉलर), कतर (8.49 मिलियन अमेरिकी डॉलर), ओमान (7.46 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और इंडोनेशिया (1.06 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का किया गया। 2020-21 में भारत से डेयरी निर्यात में शीर्ष दस देशों की हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से भी अधिक रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ