नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वी. के. सिंह ने राज्यसभा में बताया कि सरकार ने देश में हवाई खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय वायु खेल नीति-एनएएसपी 2022 का मसौदा तैयार किया है। एक लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार को इसका फीडबैक मिल गया है।
श्री सिंह ने कहा कि भारत को हवाई खेलों का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए नीति में कुछ उपायों की परिकल्पना की गई है। इसमें एयरोबेटिक्स, एरोमॉडलिंग, शौकिया निर्मित और प्रायोगिक विमान, बैलूनिंग, ड्रोन, ग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग और पैराग्लाइडिंग माइक्रो-लाइटिंग और पैरा-मोटरिंग स्काइडाइविंग और विंटेज एयरक्राफ्ट जैसे अधिकांश हवाई खेल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हवाई खेलों से संबंधित घरेलू डिजाइन और निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ