मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर सघन टिकट जाँच के दौरान 25 हज़ार लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे रेल मंडल पर जनवरी महीने में टिकट जांच के दौरान 25 हज़ार लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया और उनसे 01 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ 36 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 17 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 112 लोगों से 17 हज़ार 800 रुपए  जुर्माना  राशि वसूल की गई है। इस वर्ष अप्रैल से जनवरी के दस महीने की अवधि में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करते हुए पाए जाने पर 1 लाख 59 हज़ार 409 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 07 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा अपर मंडल रेल श्रीमती नीलम चंद्रा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा के समन्वय में मंडल वाणिज्य प्रबंधक  श्याम कुलकर्णी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. वी.एन. सुभाष के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। वर्तमान में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। अतः वे कन्फर्म टिकट लेकर ही यात्रा पर निकलें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ