मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत से अफगानिस्तान के लिए 2500 मीट्रिक टन गेहूं ले जा रहे 50 ट्रकों को रवाना किया गया

नई दिल्ली,
भारत से अफगानिस्तान के लिए दो हजार पांच सौ मीट्रिक टन गेहूं ले जा रहे 50 ट्रकों को आज पंजाब के अमृतसर में एक समारोह में झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ये सहायता पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान भेजी गई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई और विश्व खाद्य कार्यक्रम के निदेशक बिश्वा पाराजुली के साथ इन ट्रकों को रवाना किया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये मदद अफगानिस्तान के लोगों के लिए गेहूं की आपूर्ति करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। ये गेहूं अफगानिस्तान के जलालाबाद में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को सौंप दिया जाएगा। भारत ने अफगानिस्तान में गेहूं के वितरण के लिए डब्ल्यूएफपी के साथ समझौता किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ अपने विशेष संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है। भारत कोवैक्सीन की 5 लाख खुराक, 13 टन जीवन रक्षक दवाएं और 500 यूनिट सर्दियों के कपड़ों की आपूर्ति पहले ही कर चुका है। इन खेपों को विश्व स्वास्थ्य संगठन और काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ