मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में 26 और 27 फरवरी को विद्युत मंडल अधिकारी संघटन का राज्यस्तरीय अधिवेशन

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल अधिकारी संघटन का 44 वां राज्यस्तरीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार, 26 फरवरी और रविवार, 27 फरवरी को बालेवाडी शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल में आयोजित किया गया है।
महावितरण, महापारेषण व महानिर्मिती व सूत्रधारी कंपनी के अंतर्गत वित्त व लेखा, मानव संसाधन, सूचना व तकनीकी ज्ञान, औद्योगिक संबंध, जनसंपर्क, विधि, सुरक्षा व 
कार्यान्वय आदि विभाग के अधिकारियों के संघटन का दो दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार (दि. 26) को सुबह 11 बजे महावितरण के संचालक (वित्त) श्री रवींद्र सावंत के शुभ हाथों किया जाएगा। महापारेषण के संचालक (मानव संसाधन) श्री सुमीत गमरे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। महानिर्मिति के संचालक (वित्त) श्री बालासाहेब थिटे, महावितरण के प्रादेशिक संचालक (प्र.) श्री अंकुश नाले प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ध्येयधोरण के संदर्भ में प्रस्ताव व चर्चा, पतसंस्था की विशेष सर्वसाधारण सभा, कार्यशाला, केन्द्रीय कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अधिवेशन में कंपनी और संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों, प्रस्तावित नीतियों और कानूनों आदि पर विचार करेगा।
आयोजन के संघटन के अध्यक्ष श्री सुनील पाठक, पतसंस्था के अध्यक्ष श्री सतीश तलणीकर, संघटन के महासचिव श्री मनोज ठवरे, संघटन सचिव श्री संजय खाडे, पुणे-बारामती परिमंडल के अध्यक्ष श्री संजय चव्हाण, कार्याध्यक्ष श्री विजय गुलदगड, सचिव श्री सतीश फडतरे, विभिन्न आयोजन समितियां, पदाधिकारी व सदस्य परिश्रम कर रहे हैं।
    यह जानकारी पुणे महावितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय, पुणे परिमंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशी राऊत द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ