मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इसरो अगस्त में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो इस साल अगस्त में चंद्रमा पर अपना तीसरा मिशन चंद्रयान-3 भेजेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। डॉ. सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 की परिकल्पना को साकार करने का काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मिशन से संबंधित हार्डवेयर तथा उनके परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं और इसरो अगस्त में चंद्रयान-3 प्रक्षेपित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस साल इसरो का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने की संभावना है क्योंकि गगनयान और आदित्य सौर मिशन जैसी प्रमुख परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ