स्वास्थ्य प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार। इस समय श्री प्रकाश राउत, श्री संदीप दत्तो भी मौजूद थे।
पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विद्युत कर्मियों को विद्युत सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। किसी भी स्थिति में कोई विद्युत दुर्घटना न हो इसका ध्यान रखा जाए। तनावपूर्ण विद्युत क्षेत्र में काम करते समय व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और नियमित चिकित्सा जांच करें। यह अपील महावितरण के मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार ने की है।
महावितरण के पुणे परिमंडल और जहांगीर अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार (15 दिसंबर) को प्रशासनिक भवन रास्तापेठ में इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इस समय मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार बोल रहे थे। अधीक्षक अभियंता श्री प्रकाश राउत, जहांगीर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी श्री संदीप दत्तो, सहायक महाप्रबंधक सौ. ज्ञानदा नीलेकर, उपमुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी श्री शिरीष काटकर, कार्यकारी अभियंता श्री मधुकर घुमे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस प्रशिक्षण शिविर में बिजली सुरक्षा को लेकर विभिन्न उपाय बताए गए। साथ ही वरुण कृष्णन और जहांगीर अस्पताल के सहयोगियों ने बिजली दुर्घटना या दिल का दौरा, प्राथमिक उपचार, कृत्रिम श्वसन आदि के मामले में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष पाटनी ने किया। शिविर में रास्तापेठ विभाग के इंजीनियर, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
यह जानकारी पुणे महावितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय, पुणे परिमंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशी राऊत द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ