मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यूक्रेन में फंसे होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील

पुणे, फरवरी (जिमाका)

यदि पुणे जिले का कोई नागरिक या छात्र यूक्रेन में फंसा है, तो कृपया कलेक्ट्रेट के जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। यह अपील जिलाधिकारी तथा जिला आपत्ति व्यवस्थापन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.राजेश देशमुख ने की है। वर्तमान में रशिया और यूक्रेन देशों में युद्ध की परिस्थिति निर्माण हो गई है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों और छात्रों के फंसे होने की खबर है। इस पृष्ठभूमि में, नागरिकों के लिए नई दिल्ली में एक मदद कक्ष स्थापित किया गया है।
नई दिल्ली में मदद कक्ष
केंद्रीय विदेश मंत्री कार्यालय, नई दिल्ली, टोल फ्री क्र.- 1800118797
दूरध्वनि क्र. 011-23012113 / 23014105 / 23017905
फैक्स 011-23088124 ई मेल- situationroom@mea.gov.in
पुणे जिले के नागरिक या विद्यार्थियों की जानकारी देने के लिए संपर्क क्रमांक-
जिला नियंत्रण कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय, पुणे, दूरध्वनि : 020-26123371
ई मेल-  controlroompune@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ