पिछले सप्ताह हिंदी साप्ताहिक हड़पसर एक्सप्रेस समाचारपत्र में प्रकाशित हुआ था कि केशवनगर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में पीने की पाइप लाइन महीनों से लीक है, जिसमें से हजारों लीटर पानी यूं ही व्यर्थ बह रहा है, इसके लिए मनपा प्रशासन से स्थानीय नागरिकों ने हड़पसर एक्सप्रेस समाचारपत्र के माध्यम से पाइप लाइन ठीक करने की मांग की थी, परंतु मनपा प्रशासन से इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और पानी यूं व्यर्थ होता रहा।
लीक पाइप लाइन से व्यर्थ बह रहे पानी को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय समाजसेवक शैलेश हनुमंत भंडारी ने लीक पाइप लाइन को अपने स्वयं के खर्चे से ठीक करा दिया है। स्थानीय नागरिकों ने शैलेश हनुमंत भंडारी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं को देश को जरूरत है। मनपा प्रशासन कब जागेगा, क्या प्रशासन को सिर्फ टैक्स वसूलना ही आता है। जनता के प्रश्नों को कौन हल करेगा? यह प्रश्न स्थानीय जनता मनपा प्रशासन से पूछती है। प्रशासन जागे, लोगों के दुख-दर्द को समझे, जनता के प्रति जवाबदेह हो, जनता जब तक शोर नहीं मचाती तब तक प्रशासन की आंखें नहीं खुलती। समय रहते प्रशासन को जनता की समस्याएं हल कर देनी चाहिए। साथ ही कहा है कि यह काम मनपा प्रशासन का है, उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि स्थानीय नागरिक समय पर टैक्स अदा करते हैं। केशवनगर की मूलभूत सुविधाओं की ओर मनपा प्रशासन जानबूझ कर अनदेखी करता है, जिससे नागरिकों में रोष है।
0 टिप्पणियाँ