मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाहन ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस के लिए मसौदा अधिसूचना जारी

     सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जानकारी में यह लाया गया है कि ऐसे वाहन जो राष्ट्रीय परमिट के दायरे में नहीं हैं और विभिन्‍न गैसों जैसे आर्गननाइट्रोजनऑक्सीजन आदि और खतरनाक या जोखिम प्रकृति के सामान की ढुलाई कर रहे हैं उनमें वाहन ट्रैकिंग सिस्टम उपकरण नहीं लगे हैं।
तदनुसारसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मसौदा अधिसूचना 15 फरवरी2022 द्वारा यह प्रस्‍ताव किया है कि खतरनाक या जोखिम प्रकृति के सामान की ढुलाई करने वाले प्रत्येक मालवाहक वाहन को ऑटोमोटिव उद्योग मानक (एआईएस) 140 के अनुसार वाहन ट्रैकिंग सिस्टम उपकरण से लैस किया जाएगा।
    हितधारकों से तीस दिनों के अन्‍दर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
गजट अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ