मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लघु उद्यमिता पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अपील

पुणे, फरवरी (जिमाका)

जिला उद्योग केंद्र ने जिले में उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छोटे उद्यमियों से राज्य सरकार द्वारा जिलास्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए 15 फरवरी 2022 तक आवेदन करने की अपील की है।
जिला पुरस्कार के लिए उद्योग पिछले तीन वर्षों से स्थायी लघु उद्योग के रूप में उद्योग निदेशालय के साथ पंजीकृत होना चाहिए, साथ ही उद्योग का घटक पिछले दो वर्षों से लगातार निर्माण प्रक्रिया में होना चाहिए। लघु व्यवसाय पर किसी संस्था या बैंक का बकाया नहीं होना चाहिए।
पुरस्कार का स्वरूप जिला पुरस्कार प्रथम क्रमांक 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये व मानचिन्ह होगा। पुरस्कार के लिए लघु उद्योगों का चयन सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जाएगा।
निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जिला उद्योग केन्द्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। आवेदन और पुरस्कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए महाव्यवस्थापक, जिला उद्योग केंद्र पुणे, कार्यालय, कृषि महाविद्यालय आवार, शिवाजीनगर, पुणे एवं दूरध्वनि क्रमांक 020-25537541/ 25537966) पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ