नई दिल्ली, भारत ने यूक्रेन में जारी तनाव को देखते हुए सभी भारतीयों और भारतीय छात्रों को यूक्रेन छोड़ने का परामर्श दिया है। कीव में भारतीय दूतावास ने कहा है कि जिन भारतीयों का यूक्रेन में रहना आवश्यक नहीं है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। यूक्रेन में अध्ययन कर रहे भारतीय छात्रों को भी अस्थायी तौर पर देश छोड़ने का परामर्श दिया गया है। छात्रों को चार्टर उड़ान के बारे में ताज़ा जानकारी लेने के लिए अपने अनुबंधकों के संपर्क में रहने का कहा गया है। यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए वाणिज्यिक और चार्टर उड़ान उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीयों को दूतावास के फेसबुक पेज, ट्वीटर एकाउंट तथा वेबसाइट देखने को कहा गया है जिससे उन्हें ताज़ा जानकारी मिल सके।
0 टिप्पणियाँ