पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्टेशन पर ट्रेन से एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना मिलने पर रेल सुरक्षा बल की टीम ने जांच शुरू की, जिसमें स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके आधार पर एक संदिग्ध को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद विभिन्न स्तरों पर सूत्रों से संपर्क किया गया, जिससे पुष्टि हुई कि शॉर्टलिस्ट किया गया व्यक्ति दौंड का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं। संदिग्ध अपराधी को पकड़ने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर दो दिनों तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर संदिग्ध अपराधी तथा उसके एक साथी को पुणे स्टेशन पर पकड़ा गया। गहन पूछताछ में दोनों ने मोबाइल चोरी कर अन्य व्यक्ति को बेचने के अपराध को स्वीकार किया। इसके पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को जीआरपी-पुणे को सौंप दिया गया, जहां पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक साजिद शेख सहित आरपीएफ टीम की अन्य सदस्य श्रीमती शकीला शेख, विशन माने तथा अरुणकुमार द्वारा की गई। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ