मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए ‘मिशन इंद्रधनुष’ के चौथे चरण का शुभारंभ

नई दिल्ली,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नई दिल्ली में सघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ किया। यह देश में पूर्ण टीकाकरण के लिए एक विशेष अभियान है। मनसुख मांडविया ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष से पूर्ण टीकाकरण को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब तक बच्चों में टीकाकरण कवरेज बढ़कर 76 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
देश में वैक्सीनेशन चल रहा है, गति से चल रहा है और सभी वर्ग समुदाय और सभी क्षेत्र में एक समानता से चल रहा है। उसका नतीजा भी हमने नेशनल हेल्थ सर्वे में देखा जो 2014 के पहले वैक्सीनेशन कवरेज 43 पर्सेंट था वो बढ़कर आज 76 पर्सेंट तक पहुंच गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री चाहते हैं कि यह कवरेज 90 पर्सेंट होना चाहिए। मिशन इंद्रधनुष का लक्ष्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
देश में पूर्ण टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत 25 दिसंबर 2014 को की गई थी। इस अभियान के तहत हर साल तीन करोड़ गर्भवती महिलाओं और दो करोड़ साठ लाख बच्चों को टीका दिया जाता है। मिशन इंद्रधनुष 4-0 देश के 33 राज्यों के 416 जिलों में शुरू किया जाएगा। यह अभियान उन जिलों में चलाया जाएगा जहां टीकाकरण की दर दूसरे जिलों से कम है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा, पहला चरण 12 राज्यों में फरवरी से अप्रैल तक और दूसरा चरण मार्च से मई तक चलेगा। इसके तहत बच्चों को 12 वैक्सीन दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ