मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-फलटन तथा लोणंद-फलटन के बीच डेमू ट्रेन सेवाएं पूर्ववत

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रेल प्रशासन ने पुणे-फलटन तथा लोणंद- फलटन के बीच डेमू ट्रेन सेवाएं गुरुवार दिनांक 10 फरवरी से पूर्ववत करने का निर्णय लिया है।
1. गाड़ी संख्या 01535  पुणे से 05.50 बजे प्रस्थान कर 09.35 बजे फलटन पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 01536 फलटन से 18.00 बजे प्रस्थान कर 21.35 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी सासवड रोड, जेजुरी, नीरा, लोणंद तथा सूरवड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।
2. गाड़ी संख्या 01538 फलटन से 11.00 बजे प्रस्थान कर 12.20 बजे लोणंद पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 01537 लोणंद से 15.00 बजे प्रस्थान कर 16.20 बजे फलटन पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी सूरवड़ी स्टेशन पर रुकेगी।
दस कोच वाली ये डेमू गाड़ियां रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ