मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जम्मू कश्मीर के सांबा में बीएसएफ की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर मारे गए

श्रीनगर,
जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में मादक पदार्थों के तीन तस्कर मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के पास से हेरोइन के 36 पैकेट बरामद हुए हैं।
बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक एस. पी. एस. संधू ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल को देर रात ढाई बजे तस्करों की गतिविधि का पता चला। इसके बाद की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्करों की मौत हो गई और उनके पास से नशीले पदार्थों के 36 पैकेट बरामद हुए। ऐसा संदेह है कि इन पैकेट में हेरोइन है। अधिकारी ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक इलाके में तलाश अभियान जारी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ