नई दिल्ली, रक्षा मंत्रालय ने चार लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों में पेंशन प्रशासन प्रणाली (रक्षा), स्पर्श पहल के तहत पेंशन सेवाओं को ऑनबोर्ड करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे विशेषकर देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनभोगियों को सुविधा होगी।
मंत्रालय ने कहा कि सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से पेंशनभोगियों को प्रोफाइल अपडेट अनुरोध, शिकायतें दर्ज करने और निवारण, डिजिटल वार्षिक पहचान और डेटा सत्यापन की सुविधा मिलेगी।
रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार ने स्पर्श पहल के माध्यम से पेंशन प्रशासन में दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रक्षा लेखा महानियंत्रक की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से जीवन आसान होगा औऱ पेंशन से संबंधित मुद्दों का समयबद्ध समाधान हो सकेगा।

0 टिप्पणियाँ