पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पश्चिम महाराष्ट्र में बिजली का बकाया बिल के विरुद्ध बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई शुरू है। बकाया व चालू बिल भरने की सुविधा के लिए पुणे, कोल्हापुर, सांगली, सातारा व सोलापुर जिले के महावितरण अधिकृत बिजली बिल भरनेवाले केन्द्र शनिवार (19 फरवरी और रविवार (20 फरवरी) सार्वजनिक छुट्टी के दिन भी शुरू रहेंगे। बकाया बिजली बिल व चालू बिजली बिल ग्राहक बिल भरकर सहयोग करें। यह अपील महावितरण द्वारा की गई है।
लघुदाब वर्ग के सभी बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए घर पर ही बिल भरने के लिए वेबसाइट www.mahadiscom.in और मोबाइल एप द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही कम दबाव वाले औद्योगिक, वाणिज्यिक और घरेलू ग्राहकों का बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक होने पर उन्हें अपने बिजली बिलों का भुगतान सीधे ‘आरटीजीएस’ या ‘एनईएफटी’ के माध्यम से करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए संबंधित बिजली बिलों पर महावितरण के बैंक खाते का विवरण भी दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ