मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

13 से 15 मार्च तक पुणे में चावल महोत्सव : कृषि विभाग द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से लाभ लेने की अपील

पुणे, मार्च (जिमाका)
जिले में किसानों द्वारा उगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्रामाणिक इंद्रायणी, अंबेमोहर व स्थानीय किस्म का चावल, नाचनी, दाल आदि कृषि माल किसानों से सीधे शहर के नागरिकों को उचित दरों पर उपलब्ध हो और कृषि गुटों को कृषि माल बिक्री से उचित आर्थिक मुआवजा मिले इसके लिए कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) द्वारा 13 से 15 मार्च तक चावल महोत्सव का आयोजन किया गया है।
उपमुख्यमंत्री तथा पालकमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों 13 मार्च को शिवाजीनगर स्थित कृषि भवन इमारत के पास महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर कृषिमंत्री दादाजी भुसे,  गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे, राज्यमंत्री दत्तात्रय भरणे, विश्वजीत कदम सहित जिले के लोकप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। ग्राहकों को चावल महोत्सव में जाना चाहिए और उचित मूल्य की खरीदारी का लाभ उठाना चाहिए। यह अपील कृषि विभाग द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ