नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार, 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सदन की 19 बैठकें होंगी। लोकसभा और राज्यसभा की बैठक सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। यह फैसला देश में कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए लिया गया है। पहले चरण के दौरान, कोविड महामारी की तीसरी लहर के कारण,. दोनो सदनों ने शिफ्ट में काम किया था। बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनो सदन अपने चैम्बर और दीर्घाओं का उपयोग जारी रखेंगे। इस बार राज्यसभा को कामकाज निपटाने कि लिये 19 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र फिर शुरू हो रहा है। इस अवधि में संसदीय स्थायी समितियों से संबद्ध विभाग ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा की। राज्यसभा के सभापति एम. वैकैया नायडू सोमवार को सदन में राज्य सभा की 8 स्थायी समितियों के कामकाज का विवरण देंगे।
बजट सत्र के दूसरे चरण में वित्त विधेयक 2022, प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक 2022 और बंदी पहचान विधेयक 2022 सहित विभिन्न विधेयक पेश किये जाने की संभावना है। बजट सत्र का पहला चरण दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को शुरू हुआ था। 11 फरवरी तक चले पहले चरण में 10 बैठकें हुई थीं। इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और केंद्रीय बजट 2022-23 पर चर्चा हुई थी। पहले चरण में राज्यसभा की कार्य- उत्पादकता 101 प्रतिशत और लोकसभा की 121 प्रतिशत रही थी।

0 टिप्पणियाँ